रामानंद सागर की रामायण / अपने भक्तों के संकट हरने कल आ रहे हैं प्रभु श्री राम, दिन में दो बार देंगे दर्शन

author-image
By Pooja Chowdhary
New Update
रामानंद सागर की रामायण / अपने भक्तों के संकट हरने कल आ रहे हैं प्रभु श्री राम, दिन में दो बार देंगे दर्शन

कल सुबह सवेरे नहा धोकर रामानंद सागर की रामायण में करें श्री राम के दर्शन, इस समय होंगे प्रकट

कहते हैं जब जब पृथ्वी पर संकट आया...प्रभु आए और अपने भक्तों के संकट हर ले गए। इस वक्त पूरी पृथ्वी कोरोनावायरस से त्रस्त है। लोगों में दहशत है और हाहाकार मचा है। दवा नहीं है तो बस दुआओं का सहारा है और किसी भी धर्म के लोग क्यों ना हो बस उस शक्ति को याद कर रहम की भीख मांग रहे हैं। जब भक्त हो इतने परेशान तो भला प्रभु कैसे ना आते। तो बस रामानंद सागर की रामायण के ज़रिए आ रहे हैं भगवन...कल सुबह यानि कि शनिवार ठीक 9 बजे वो भी दूरदर्शन पर।

मंदिर हैं बंद इसीलिए घर पर दर्शन देने आ रहे हैं प्रभु श्री राम

इस समय घर से निकलना बिल्कुल मना है। मंदिर नहीं जा सकते..प्रभु के दर्शन नहीं कर सकते। इसीलिए तो घर -घर आ रहे हैं श्री राम। तो कल सुबह नहा-धोकर हो जाइएगा तैयार। करने प्रभु श्री राम को प्रणाम।

कल ठीक 9 बजे देंगे दर्शन

कोरोनावायरस लॉकडाऊन के चलते पूरे देश में तालाबंदी है। शूटिंग से लेकर सभी बड़े उद्योग बंद हैं। लिहाज़ा दूरदर्शन ने कुछ पुराने धारावाहिक चलाने का प्रस्ताव रखा था। इसमें भला रामायण से बेहतर और क्या होगा। जनता की भी भारी मांग के बाद अब ये तय किया गया है कि 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर किया जाएगा। खास बात ये होगी कि ये दिन में दो बार आएगा। एक सुबह 9 बजे तो दूसरा रात को 9 बजे। रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण सबसे पहले साल 1987 में हुआ था। जिसके बाद अब फिर से वो पुराना दौर लौट रहा है। 

रामानंद सागर की रामायण का हर किरदार है अमर

रामानंद सागर की रामायण कोई मामूली धारावाहिक नहीं है बल्कि पूजनीय ग्रंथ के समान है ये। कहते हैं जब दूरदर्शन पर ये शो टेलीकास्ट हुआ तो इसकी प्रसिद्धि का आलम ये था कि सड़कों पर कर्फ्यू लग जाता था। क्योंकि हर कोई टीवी के सामने आ जाता था और खो जाता था प्रभु श्री राम की धुन में। इस रामायण के हर किरदार को लेकर दीवानगी ऐसी थी कि लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को देखकर पैरों में गिर जाते थे। लोगों ने उन्हे असल ज़िंदगी में भी भगवान का जर्जा दे दिया था। इसके बाद कई निर्माताओं -निर्देशकों ने रामायण बनाई लेकिन रामानंद सागर जो कर चुके थे उसे लांघकर उससे आगे निकलना बेहद मुश्किल है।

और पढ़ेंः कोरोना लॉकडाउन के बाद सामने आ रहे बॉलीवुड सेलेब्स के अनोखे काम, ऐसे कर रहे है खाली वक़्त का इस्तेमाल

Latest Stories