अपनी ड्रेस की वजह से परेशान हुईं हिना खान, वही रणवीर सिंह ने दिया मदद के लिए हाथ

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
अपनी ड्रेस की वजह से परेशान हुईं हिना खान,  वही रणवीर सिंह ने दिया मदद के लिए हाथ

टीवी एक्ट्रेस हिना इन दिनों अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में है। हिना खान  अपने हॉट और सेक्सी लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

हाल ही में एक बार फिर हिना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल,  बिती रात हिना एक इवेंट को अटेंड करने पहुंची। इस इवेंट में हिना को सम्मानित भी किया गया। इवेंट में हिना बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनका बोल्द और सेक्सी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा था। उन्होंने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।

लेकिन इवेंट में हिना के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वह शायद ही कभी भूल पाएंगी। दरअसल, जह हिना अवॉर्ड लेकर स्टेज से नीचे उतर रही थीं तब उनकी ड्रेस की वजह से उनको उतरने में काफी दिक्कत हुई। तभी उनकी मदद के लिए रणवीर सिंह आगे बढ़े और उन्होंने हिना का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे उतरने में मदद की। रणवीर अक्सर सभी एक्ट्रेस के साथ काफी कूल अंदाज में नजर आते हैं और कभी उनको अनकम्फर्टेबल महसूस नहीं होने देते।

रणवीर की इस बात को देखते हुए फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि, ‘रणवीर सिंह ने यह साबित कर दिया है कि वो वाकई एक जेंटलमैन हैं। ना केवल फैंस बल्कि हिना खान ने भी रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर तारीफ की है।

हिना खान ने अपने एक फैंन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ये तो एक ऑववव.. मूमेंट था। रणवीर सिंह आप वाकई एक जेंटलमैन हो। सिम्बा के लिए मेरी तरफ से आपको शुभकामनाएं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'लाइन्स' को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा हिना खान इन दिनों अपने कोमोलिका के किरदार को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। वह अपने लटके झटकों से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। उनका किरदार काफी स्टाइलिश हैं।

 वहीं रणवीर सिंह इस समय अपनी नई फिल्म 'सिम्बा' की प्रमोशन कर रहे हैं। उनके साथ  इस फिल्म  में सारा अली खान भी लीड रोल में है। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Stories