/mayapuri/media/post_banners/b37c45f9002c6ec5e72ae30c0afd81d59623024537f330d1e34f2cf91c8332bf.jpg)
उभरती हुई सुपरस्टार अभिनेत्री राशि खन्ना ने आज अपने जन्मदिन पर लोगों में बहुत अच्छा संदेश फैलाया। फिल्म 'प्रति रोजू पंडगे' से दर्शकों का दिल जीतने वाली राशि हमेशा जरूरतमंदों के मदद के लिए आगे रहती है , इस बार उन्होंने एक एनजीओ के माध्यम से स्वस्थ और हरित पर्यावरण की तरफ एक बहुत ही अच्छी पहल की है।
/mayapuri/media/post_attachments/7ef0346b94885f762b81e67542d7e13a3785a06b8fa6a2dfb1868cf0763062e6.jpeg)
राशि खन्ना हमेशा कुछ अलग करने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है और इस बार उन्होंने एक एनजीओ को वृक्षारोपण के लिए कई पेड़ दान किए। वो एक ऐसे फाउंडेशन से जुड़ी हैं जो घातक बीमारी कैंसर से पीड़ित बच्चों की सहायता करता है और इसके लिए एक अच्छी रक़म भी दान करता है।
/mayapuri/media/post_attachments/b40a302f40d3174650317f94e957380c703da5a093238278722a18a01e7e7b13.jpeg)
राशि उन प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका सामाजिक कार्य लोगों के जीवन को बचा रहा है। महामारी के दौरान ये जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे बढ़ी और जरूरतमंद लोगो के लिए भोजन वितरण अभियान का नेतृत्व किया और व्यक्तिगत रूप से वंचितों को भोजन के पैकेट भी दिए। इस अभियान को उन्होंने 'बी द मिरेकल' नाम के एक फाउंडेशन साथ मिलकर किया, जिसकी स्थापन उन्होंने ही की है। राशि को पर्यावरण से अलग ही स्नेह है जिसके चलते लोगों को हरियाली के महत्व को बतलाने के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर उन्होंने घर के बगीचे में पौधा लगाया।
/mayapuri/media/post_attachments/31e871ebd63d961ae497e52145254dac5c4d45ad7abdf4c2672f2fb24f956cc7.jpeg)
राशि के एक करीबी जानकार ने बताया कि “राशी हमेशा अपना जन्मदिन इस तरह से मनाना पसंद करती है, जिससे समाज में लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़े। इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया और एक एनजीओ से जुड़ीं जो कैंसर से पीड़ित बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने मुंबई के एक इलाके में कई पौधे दान किए।'
/mayapuri/media/post_attachments/36284349fb9c7f3d68ad00f974f88a2298abf3e4af6d92e964148bb65cdac2b4.jpeg)
राशि खन्ना की कुछ बड़े बजट की फिल्में आने वाली हैं। उनकी आने वाली सीरीज राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित है जो कि प्रशंसित ब्रिटिश शो - लूथर का भारतीय रूपांतरण है। इसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। खन्ना के पास 'थैंक यू', 'सरदार', 'पक्का कमर्शियल', 'थिरुचित्राम्बलम', और राज और डीके की एक सीरीज के साथ और कई बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)