राशि खन्ना ने अपने जन्मदिन पर समाज हित कार्य किए

राशि खन्ना ने अपने जन्मदिन पर समाज हित कार्य किए
New Update

उभरती हुई सुपरस्टार अभिनेत्री राशि खन्ना ने आज अपने जन्मदिन पर लोगों में  बहुत अच्छा संदेश फैलाया।  फिल्म 'प्रति रोजू पंडगे' से दर्शकों का दिल जीतने वाली राशि हमेशा जरूरतमंदों के मदद के लिए आगे रहती है , इस बार उन्होंने एक एनजीओ के माध्यम से स्वस्थ और हरित पर्यावरण की तरफ एक बहुत ही अच्छी पहल की है।

publive-image

राशि खन्ना हमेशा कुछ अलग करने के लिए दृढ़ संकल्प लेती है और इस बार  उन्होंने एक एनजीओ को वृक्षारोपण के लिए कई पेड़ दान किए। वो एक ऐसे फाउंडेशन से जुड़ी हैं जो घातक बीमारी कैंसर से पीड़ित बच्चों की सहायता करता है और इसके लिए एक अच्छी रक़म भी दान करता है।

publive-image

राशि उन प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका सामाजिक कार्य लोगों के जीवन को  बचा रहा है। महामारी  के दौरान ये जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे बढ़ी और जरूरतमंद लोगो के लिए भोजन वितरण अभियान का नेतृत्व किया और व्यक्तिगत रूप से वंचितों को भोजन के पैकेट भी दिए। इस अभियान को उन्होंने 'बी द मिरेकल'  नाम के एक फाउंडेशन साथ मिलकर किया, जिसकी स्थापन उन्होंने ही की है। राशि को पर्यावरण से अलग ही स्नेह है जिसके चलते लोगों को हरियाली के महत्व को बतलाने के लिए  उन्होंने अपने जन्मदिन पर उन्होंने घर के बगीचे में पौधा लगाया।

publive-image

राशि के एक करीबी जानकार ने बताया कि “राशी हमेशा अपना जन्मदिन इस तरह से मनाना पसंद करती है, जिससे समाज में लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़े। इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया और एक एनजीओ से जुड़ीं जो कैंसर से पीड़ित बच्चों की देखभाल करती है। उन्होंने मुंबई के एक इलाके में कई पौधे दान किए।'

publive-image

राशि खन्ना की कुछ बड़े बजट की फिल्में आने वाली हैं। उनकी आने वाली सीरीज  राजेश मापुस्कर द्वारा निर्देशित है जो कि  प्रशंसित ब्रिटिश शो - लूथर का भारतीय रूपांतरण है। इसमें वह अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। खन्ना के पास 'थैंक यू', 'सरदार', 'पक्का कमर्शियल', 'थिरुचित्राम्बलम', और राज और डीके की एक सीरीज के साथ और कई बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं।

#rashi khanna #about Rashi Khanna #Rashi Khanna birthday #Rashi Khanna did social work on her birthday
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe