/mayapuri/media/post_banners/f4a209b9ec03067e4d28a03eb438a678122023569e856607a963f8f966ffdad8.jpg)
अभिनेता, डांसर एवं होस्ट रवि दुबे इन दिनों स्टारप्लस के शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?‘ में नजर आ रहे हैं। वह पहली बार कुछ बिल्कुल नया और अलग करने का प्रयास करेंगे। वह इस शो में रैपिंग करते दिखाई देंगे।
रवि को खुद को चैलेंज करना पसंद है और एक कलाकार के रूप में अलग-अलग चीजों को आजमाना उन्हें अच्छा लगता है। डेली सोप्स, रियलिटी शोज और फिल्मों में काम करने के बाद अब वह शो में रैप करेंगे।
‘सबसे स्मार्ट कौन?‘ के आगामी एपिसोड में रैपर्स नजर आयेंगे। इनसे प्रभावित होकर रवि भी उनके साथ रैप करेंगे। उनका रैप कुछ इस तरह होगा,
‘‘किताबी कीड़ा होना जरूरी नहीं है,
सपना पूरे करने का मौका यहीं है,
आजा यहां तू घर बैठ लाला
अक्कल के बक्कल का बस खोल ताला।
कॉमन सेंस अगर है थोड़ी तेरे अंदर,
मुकद्दर का फिर तू बनेगा सिकंदर।
सोच से बनेगी तेरी किस्मत बुलंद,
अरे भाई, अकलमंद ही बनेगा दौलंतमंद।‘‘
क्या बात है! एक इंसान में इतनी सारी प्रतिभायें? कमाल है।
/mayapuri/media/member_avatars/mayapuri logo red box -2.jpg )
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)