/mayapuri/media/post_banners/90b8c6b1a90ef9b0509bdb77737bb8bda8f7c79e6996b3f47bd8abe28d1de73e.jpg)
टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखभरा समाचार सामने आय़ा है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और पॉप्युलर सीरियल ‘अनुपमां’ में रूपाली गागुंली की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री माधवी गोगटे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री माधवी गोगटे का रविवार को निधन हो गया है। वहीं माधवी कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और इसी वजह से उन्हें मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया।
आपको बता दें कि, माधवी गोगटे की उम्र 58 साल थीं। वहीं इसी के साथ अभिनेत्री माधवी गोगटे के निधन की खबर से तमाम सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे है। वहीं रूपाली गांगुली ने माधवी गोगटे को याद कर सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है। रूपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, ‘बहुत कुछ अनकहा रह गया। सद्गति माधवीजी। माधवी ने अनुपमा सीरियल में पहले अनुपमा की मां का रोल निभाया था। बाद में उनकी जगह सविता प्रभुने को ले लिया गया।’
वहीं माधवी गोगटे ने कई सीरियल्स में काम किया है। इसी के साथ माधवी को उन्हें एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में वह सूजल की मां के रोल में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद माधवी गोगटे को आखिरी बार सिरीयल अनुपमा में देखा गया था जिसमें उन्होंने अनुपमा की मां का किरदार निभाया था।