रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर एक और पौराणिक सीरियल 'विष्णुपुराण' की वापसी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर एक और पौराणिक सीरियल 'विष्णुपुराण' की वापसी

दूरदर्शन पर रामायण के बाद 'विष्णुपुराण' की हुई वापसी , सीरियल 'श्री कृष्णा' कल से होगा इस समय प्रसारित

दूरदर्शन ने लॉकडाउन में अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए के एक के बाद एक कई पुराने शोज़ री-टेलीकास्ट किए हैं। रामानंद सागर के सुपरहिट सीरियल रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत जैसे टीवी शोज़ की वजह से चैनल ने जबरदस्त टीआरपी भी हासिल की है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दूरदर्शन नंबर 1 चैनल बन चुका है। वहीं इस बीच रामायण-महाभारत की सफलता को देखते हुए चैनल अपने कई पुराने शोज़ दर्शकों ले लिए वापस ला रहा है। हाल ही में एक और बड़े धार्मिक शो 'विष्णुपुराण' को री-टेलीकास्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बारे में खुद दूरदर्शन ने ऐलान किया है।

दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर जल्द ही पौराणिक सीरियल 'विष्णुपुराण' का दोबारा प्रसारण शुरू होने वाला है। विष्णुपुराण का पहली बार प्रसारण दूरदर्शन पर साल 2003 में हुआ था। उस समय इस सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ऐसे में इसका दोबारा प्रसारण दर्शकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं।

दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी जानकारी

रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर एक और पौराणिक सीरियल

Source - Twitter

दरअसल, हाल ही में दूरदर्शन चैनल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित 'विष्णु पुराण' की वापसी हो रही है। ट्वीट के अनुसार विष्णुपुराण का दोबारा प्रसारण डीडी भारती पर किया जाएगा। इस धार्मिक सीरियल को लेकर दूरदर्शन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भगवान विष्णु की महिमा की कथा धारावाहिक 'विष्णुपुराण' जल्द आ रहा है डीडी भारती पर। ' दूरदर्शन के इस ट्वीट पर तमाम दर्शक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कल से प्रसारित होगा 'श्रीकृष्णा', ये है प्रसारण का समय

रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर एक और पौराणिक सीरियल

Source - Twitter

बता दें कि इसके अलावा दूरदर्शन पर तीन मई से 'श्री कृष्णा' सीरियल शुरू होने वाला है। बीते दिनों प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने 'श्री कृष्णा' के दोबारा प्रसारण को लेकर ट्विटर पर लिखा था, 'हम इस पर काम कर रहे हैं, जल्द ही आपको अपडेट देंगे, देखते रहिए।' जिसके बाद 'श्री कृष्णा' सीरियल का अब तीन मई से रात 9 बजे प्रसारण होगा।

रामायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रामायण-महाभारत के बाद दूरदर्शन पर एक और पौराणिक सीरियल

Source - Twitter

बात करें दूरदर्शन की तो इस चैनल पर 'रामायण' ने जबरदस्त टीआरपी तो हासिल की ही है। इसके साथ ही इस धार्मिक सीरीज ने विश्व रिकॉर्ड भी बना लिया है। दूरदर्शन चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट की मानें तो 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है।

और पढ़ेंः इरफान खान की ये 5 हॉलीवुड फिल्में साबित करती हैं कि वो बॉलीवुड के लिए एक ‘खजाना’ थे

Latest Stories