/mayapuri/media/post_banners/4234998da90041bdbf3c1973f80810a30ba4c612e532e06c29d1f79178c897af.jpg)
अब हम सब इस बात को अच्छी तरह समझ चुके हैं कि रोहित शेट्टी मनोरंजन से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने पर यकीन करते हैं और जब अपने कलाकारों से सही सीन निकलवाने की बारी आती है, तो वे कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनका ऐसा ही परफेक्शनिस्ट रवैया उनके आगामी टेलीविजन प्रोग्राम में भी स्पष्ट रूप से नजर आया।
रोहित अपने ऐक्शन से भरपूर भव्य दृश्यों के लिये मशहूर हैं। कहा जा रहा कि वह ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के प्रतियोगियों को चुनौतियों का सामना करने के लिये खुद उन्हें मेंटर कर रहे हैं। आमतौर पर कम बोलने वाले रोहित शेट्टी प्रत्येक प्रतियोगी से व्यक्तिगत रूप से बात कर रहे हैं और वे अपनी परफॉर्मेंस में किस तरह सुधार कर सकते हैं, इस बारे में उन्हें टिप्स भी दे रहे हैं।
स्टार प्लस के इस जबरदस्त रियलिटी शो को रोहित शेट्टी, करण जौहर के साथ मिलकर जज करेंगे। खबर है कि इसके माध्यम से देश के प्रतिभाशाली आम लोगों के लिये स्टारडम का सीधा रास्ता खुल जायेगा।