Advertisment

‘चक्रव्यूह‘ संगीता घोष का लुक है, देवदास की ऐश्वर्या राय से प्रेरित

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘चक्रव्यूह‘ संगीता घोष का लुक है, देवदास की ऐश्वर्या राय से प्रेरित

स्टार प्लस अपने नये शो ‘चक्रव्यूह‘ के साथ अपने दर्शकों के लिये एक खुशखबरी लेकर आया है। इस शो में संगीता घोष और नारायणी शास्त्री जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख किरदारों में नजर आयेंगी। इस शो की कहानी इतनी अनूठी है कि दर्शक अपना रोमांच काबू में नहीं रख पायेंगे।

इस शो की कहानी एक मां और बेटी के बीच कड़वे रिश्ते पर आधारित है। इसमें एक शाही औद्योगिक परिवार की जिंदगी दिखाई जायेगी। छोटे परदे पर सालों से अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली खूबसूरत अभिनेत्री संगीता घोष स्टार प्लस के अगले बड़े शो - ‘चक्रव्यूह‘ में एक प्रमुख भूमिका निभाती नजर आयेंगी। संगीता को शो में एक विरोधी का किरदार निभाने के लिये चुना गया है। वह सुधा का किरदार निभायेंगी। इस शो में अभिनय के साथ ही उनका लुक भी अहम है और इससे शो में ग्लैमर का तड़का लगेगा। टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्री ग्रे शेड के साथ अपने हॉट स्पाइसी बंगाली अवतार में दिखाई देंगी। संगीता अंतरराष्ट्रीय भारतीय खूबसूरती, ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और इसलिये उन्होंने ऐश्वर्या की प्रतिष्ठित फिल्म- ‘देवदास‘ में उनके लुक को अपनाने का फैसला किया।

संगीता फिल्म में ऐश्वर्या के लुक से इतनी प्रेरित थीं कि जब उन्होंने सुना कि इस शो में वह बंगाली साड़ी पहनने वाली हैं, तो उन्होंने फौरन निर्माताओं से कहा कि वह उन्हें ‘देवदास‘ फिल्म में ऐश्वर्या राय की तरह लुक दें।

इस शो में एक मासूम लड़की की कहानी पर केंद्रण किया गया है जिसे अपनी ही मां द्वारा छोड़ दिया जाता है और वह अपने पालक माता-पिता में प्यार तलाशती है। सच्चाई यह है कि लड़की को हमेशा दूसरी प्राथमिकता दी जाती है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने कई टेलीविजन सीरीज में काम किया है और नये शो में उनका ग्लैमरस अवतार चर्चा का विषय बना हुआ है। देखिये ‘चक्रव्यूह‘ बहुत जल्द स्टार प्लस!

Advertisment
Latest Stories