/mayapuri/media/post_banners/abea1ff76733aa9f34056fdecfac0631e2293f36acdf41c63bb9a20a5d4a4935.jpg)
पुराने दोस्त डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अभिनेता, निर्माता संजय कपूर एक बार फिर साथ आये हैं। मनीष संजय के नये टीवी शो ‘दिल संभल जा ज़रा‘ के लिए उनके शादी के वस्त्र डिजाइन कर रहे हैं। संजय ने इस शो के साथ एक दशक बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है और वे शो में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
संजय कपूर को अपने दोस्तों एवं परिवारों से अनंत के रूप में उनके परफाॅर्मेंस के लिए काफी सराहना मिल रही है। अनिल कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर आदि कई लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। संजय ने अपनी तरफ से काफी प्रयास किये हैं जोकि पर्दे पर देखे जा सकते हैं। इस शो में जल्द ही एक शादी का सीक्वेंस दिखाया जायेगा जिसके लिए संजय ने अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा से उनका लुक डिजाइन करने के लिए संपर्क किया है। दोनों को इससे पहले दुबई में मनीष मल्होत्रा के शो में साथ देखा गया था।
एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘संजय और मनीष बहुत अच्छे दोस्त हैं। अपने व्यस्ततम शेड्यूल और समय की पाबंदी के बावजूद, मनीष ने एक बेहतरीन आउटफिट डिजाइन किया है जोकि संजय की शख्सियत को बखूबी पेश करता है।‘‘
Follow Us
/mayapuri/media/post_attachments/69daaf8f2b9b95ca4514bd5eff09822d3b438ba7eed18e09f07295a8b8f9ad9e.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/01036ef68ce94bbd7bc925b5e5dae5bfd18c05d1ff62e65b8d4c1e02b8ccad53.jpg)
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)