सरगुन सबसे स्मार्ट इंसान हैं- रवि दुबे

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सरगुन सबसे स्मार्ट इंसान हैं- रवि दुबे

स्टार प्लस पर अपने आगामी शो ‘सबसे स्मार्ट कौन?’ को लॉन्च करने को तैयार रवि दुबे ने सरगुन मेहता के बारे में कहा कि वह सबसे स्मार्ट हैं। यही वजह है कि वह हमेशा उनके फैसलों पर निर्भर करते हैं।

‘सबसे स्मार्ट कौन?’ एक ऐसा शो है जोकि आम परिवार को उनके सामाजिक हैसियत, शिक्षा या क्षेत्र में भेदभाव किये उन्हें एक साथ लेकर आ रहे हैं। उनसे कॉमन सेंस पर आधारित सवाल पूछे जायेंगे। इस शो को होस्ट करने को लेकर उत्साहित रवि कहते हैं, ‘‘मुझे लगता है कि यह गेम वाकई अलग है क्योंकि यह हर किसी के कॉमन सेंस को परखेगा। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी सरगुन मेहता बहुत ही स्मार्ट इंसान हैं। मैं जानता हूं कि मैं उनके फैसलों पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकता हूं।’’

यदि कभी रवि और सरगुन के बीच मुकाबला होता है तो यह तय है कि जीत सरगुन की ही होगी!

देखिये, ‘सबसे स्मार्ट कौन?’, जल्द आ रहा है केवल स्टार प्लस पर

Latest Stories