Advertisment

‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस स्नेहल सहाय बनी माँ दिव्यंका त्रिपाठी ने किया बेबी का स्पेशल वेल्कम

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस स्नेहल सहाय बनी माँ दिव्यंका त्रिपाठी ने किया बेबी का स्पेशल वेल्कम

ससुराल सिमर का फेम टीवी एक्ट्रेस और दिव्यंका त्रिपाठी की बेस्ट फ्रेंड स्नेहल सहाय मां बन गई हैं। इस खबर को दिव्यांका ने अपनी फोटो के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। दिव्यांका हॉस्पिटल में स्नेहल और उनके बच्चे से मिलने पहुंचीं। खास बात ये है कि आखिरी बार 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं स्नेहल और किरण का ये पहला बेबी है दोनों ने 2012 में शादी की थी।

स्नेहल ने दिव्यांका की शादी की सारी तैयारियां और इंतजाम को खुद किये

Advertisment

दरअसल दिव्यंका और स्नेहल टीवी शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में एक साथ काम कर चुकी हैं। इसी सीरियल के बाद से दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती हो गई थी, जो आज तक जारी है। इसीलिए दिव्यंका ने पति विवेक दाहिया के साथ स्नेहल के लिए बेबी शॉवर होस्ट किया। यही नहीं स्नेहल ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड दिव्यांका की शादी की सारी तैयारियां और इंतजाम को खुद लिए थे।

Advertisment
Latest Stories