भाभी जी घर पर हैं' की 'अनीता भाभी', हुई प्रेग्नेंट तस्वीर शेयर कर के दी खुशखबरी

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
भाभी जी घर पर हैं' की 'अनीता भाभी', हुई प्रेग्नेंट तस्वीर शेयर कर के दी खुशखबरी

पॉपुलर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं'  की फेमस एक्ट्रेस सौम्या टंडन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। खबरें है की  सौम्या जल्द ही मां बनने वाली हैं।  इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने  सोशल मीडिया पर दी है।

दरअसल,सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए  इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। तस्वीर शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन  दिया - 'एक अजीब के अहसास के साथ सुबह उठती हूं, केप के सुपरहीरो जैसी। मैं खुद को आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। मेरे शरीर में आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। एक सबसे बड़ी खबर- मैं गर्भवती हूं और हर पल को एन्जॉय कर के जीने की कोशिश कर रही हूं। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।'

बता दें  की  सौम्या ने दिसंबर 2016 में पुराने दोस्त बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।  और उनकी शादी के बाद से ही खबरें आ रही थी की सौम्या बहुत जल्द टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' को अलविदा कहने वाली हैं। पर सौम्या ने कभी इस बारे में कुछ नही कहा। लेकिन अब सौम्या टंडन की प्रेग्नेंसी के बाद यह पक्का हो जाता हैं की भले ही सौम्या शो को अलविदा ना कहे लेकिन डिलेवरी के लिए सौम्या टंडनब्रेक जरुर लेगी।

इसके अलावा शो 'भाभीजी घर पर हैं'  मे सौम्या का किरदार अनीता भाभी' लोगों को बेहद पसंद आता है। इस शो के बाद से सौम्या टंडन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई हैं। सौम्या टंडन  ने फिल्म 'जब वी मेट' में भी काम किया है।

Latest Stories