‘बालिका वधू 2’ में आंनदी का किरदार निभाएंगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शिवांगी जोशी

New Update
‘बालिका वधू 2’ में आंनदी का किरदार निभाएंगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शिवांगी जोशी

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं शिवांगी जोशी आखिरी बार पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं। इस शो से शिवांगी काफी पॉपुलैरिटी मिली है।  इस सीरियल में शिवांगी और मोहसिन खान की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था और आज भी दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसी बीच अब शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है।

publive-image

आपको बता दें कि, बहुत जल्द ही शिवांगी जोशी एक बड़े सीरियल का हिस्सा बनने वाली हैं। वहीं यह दावा किया जा रहा है कि, शिवांगी जल्द ही सीरियल ‘बालिका वधू 2’ में नजर आएंगी। ‘बालिका वधू 2’ में बड़ी आनंदी के किरदार के लिए पहले कई सारे नाम पर चर्चा हुई थी लेकिन अब मेकर्स इस किरदार में शिवांगी जोशी को देखना चाहते हैं। मेकर्स का मानना है कि, शिवांगी इस किरदार के लिए बिल्कुल सही रहेंगी।

publive-image

वहीं सीरियल के प्रोड्यूसर आनंदी के किरदार के साथ कोई भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं। प्रोड्यूसर का मानना है कि, इस सीरियल के लिए परफेक्ट स्टार कास्ट आनी चाहिए और इसी वजह से प्रोड्यूसर इस सीरियल में शिवांगी जोशी को हिस्सा बनाने वाले हैं। वहीं इस महीने यानी नवंबर के आखिर या फिर दिसंबर की शुरुआत में ही इस सीरियल में लीप लिया जाएगा और फिर शिवांगी जोशी की सीरियल में एंट्री होगी।

publive-image

  • मुस्कान मनचंदा
Latest Stories