Advertisment

स्टार भारत प्रस्तुत करता है सृष्टि की 3 महागाथाएँ - दिव्य रविवार

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
स्टार भारत प्रस्तुत करता है सृष्टि की 3 महागाथाएँ - दिव्य रविवार

बात जब भारतीय संस्कृति और परंपराओं की हो, तब प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं का विचार आ ही जाता है। इन महागाथाओं पर दर्शकों का विश्वास और उनकी श्रद्धा, इनका महत्त्व दर्शाती हैं। ये कथाएँ सिर्फ कथाएँ नहीं हैं, बल्कि मार्गदर्शक बनकर जीवन में सही राह दिखाती हैं।

Advertisment

इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्टार भारत पर 5 अगस्त से हर रविवार होगा श्दिव्य रविवारश्, जिसमें 3 महागाथाओं सिया के राम, महाभारत और देवों के देव - महादेव दर्शक शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक इन कथाओं के प्रदर्शन का आनंद ले सकते हैं। इन धारावाहिकों को पहले भी दर्शकों का असीम प्यार मिला है। इसी प्यार के साथ स्टार भारत एक बार फिर से इन कहानियों को अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है ।

देखिए दिव्य रविवार में सिया के राम शाम 7 बजे, महाभारत रात 8 बजे और देवों के देव - महादेव रात 9 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।

Advertisment
Latest Stories