/mayapuri/media/post_banners/78ec7174dc014f088a49e70f8cc84c000db3cef90fd244bc6cf7849237749491.jpg)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गोकुलधाम सोसाइटी के टप्पू, सोनू, गोगी और गोली सभी के माता पिता हैं। पर टप्पू सेना के एक सदस्य पिंकू के माता पिता कभी भी धारावाहिक में नजर नहीं आये। कौन हैं वे? क्यों नहीं दिखे वे शो में कभी भी ? 2018 में अब शो के क्रिएटर असित कुमार मोदी दो नए कलाकारों को पिंकू के माता पिता के रूप में शो में प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इस कहानी को दिखाने का ट्रैक 17 जनवरी 2018 से शो में प्रारम्भ होगा। असित कुमार मोदी का कहना है, 'पिंकू टप्पू सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे सभी प्यार करते हैं। वह गोकुलधाम में सभी की मदद करता रहता है। पर अभी तक हमने उसके माता पिता या परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को नहीं दिखाया है। दर्शक हमसे इसके बारे में पूछताछ करते रहते हैं। तो हमने निर्णय लिया कि अब इस रहस्य से पर्दा उठा दिया जाये।'/mayapuri/media/post_attachments/38de0a77ef0634925d649727a9be7103de4e3283473ce29ba4ba2b2d3385443e.jpg)
इसकी शुरुआत तब होती है जब एक दिन कॉलेज में सभी अपने माता पिता के बारे में बातचीत करते हैं और उनके साथ बिताये अपने अपने बेस्ट पलों को विस्तार से बताते हैं। फिर सभी अपने अपने माता पिता को 'आई लव यू' का मैसेज भेजते हैं और सभी को तुरंत जवाब भी आ जाता है। सिर्फ पिंकू इस सबके बीच में चुपचाप गुमसुम बैठा रहता है और अंत में बहाना बना कर कॉलेज से गायब हो जाता है। टप्पू को उस समय चिंता होती है जब उसका फोन भी स्विच ऑफ होता है। सभी उसे ढूंढने में लग जाते हैं। छानबीन करने पर गोकुलधाम के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा उठता है। /mayapuri/media/post_attachments/196e38d34bfd4c69733518a3eb90368e2b8ab56e362a1854fcd0911fb7b4a564.jpg)
कौन हैं पिंकू के माता पिता? क्यों छुपाता रहा वह उनकी पहचान? क्या है ये रहस्य?
नीला टेली फिल्म्स द्वारा निर्मित बेहद लोकप्रिय धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोमवार से शुक्रवार रोज शाम 8.30 बजे सब टीवी पर प्रसारित होता है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)