Advertisment

'आइडियाज किसी नई करेंसी की तरह हैं'

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'आइडियाज किसी नई करेंसी की तरह हैं'

स्टार प्लस दर्शकों के लिए अपनी नई पेशकश ‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच‘ लेकर आया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान इस शो को होस्ट करने वाले हैं। आइडियाज से प्रेरित इस नये शो के माध्यम से स्टार प्लस के कैंपेन #DontKillIdeas को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस कैंपेन के पहले चरण में दो फिल्मों- ‘रोटीमेकर’ और ‘ड्रोन’ को दिखाया गया था, जिन्होंने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया और यह सभी की कल्पनाओं पर खरी उतरीं। इंडस्ट्री के दिग्गजों ने #DontKillIdeas कैंपेन को अपना समर्थन दिया है। यह कैंपेन मुख्य रूप से ‘आइडियाज’ पर केंद्रित हैं, जिसमें इस बात की संभावनाओं की गुंजाइश रखी गई है कि आखिर एक आइडिया क्या-क्या कर सकता है। आइडिया में इतनी ताकत होती है कि यह साझा किये जाने पर किसी के दिमाग को झकझोर सकते हैं।

आइडियाज किसी नई करेंसी की तरह है

इस शो की परिकल्पना और क्रियान्वयन शाहरूख खान के साथ मिलकर किया गया है। अपने मनमोहक अंदाज के साथ इस शो को प्रस्तुत करने के बारे में शाहरूख ने कहा ‘‘आइडियाज किसी नई करेंसी की तरह है, यह नये रॉक एन रोल की तरह हैं। यह शो अनूठा है और नये आइडियाज की ताकत से लोगों के दिमाग को झकझोरने की एक सशक्त पहल है। यह नई सोच को प्रेरित करता है। एक आइडिया आपको असीमित संभावनाओं के साथ प्रेरित कर सकता है; यह खुद को, अपने आस-पास की चीजों और भविष्य को देखने का एक अलग नजरिया दे सकता है।‘‘

आज की दुनिया पूरी तरह से आइडियाज पर ही केंद्रित है

विजय परशुरमन, वाइस प्रेसिडेंट मार्केंटिंग, कोका-कोला इंडिया और दक्षिण-पश्चिम एशिया का कहना है, ‘‘आज की दुनिया पूरी तरह से आइडियाज पर ही केंद्रित है। यह हलचल मचाने वाली चीजों पर ध्यान देती है। तेज भागती-दौड़ती जिंदगी में, जहां तकनीक हमारे रहने और सोचने के तरीके को बदल रही है, जिससे आज के समय में

नई-नई चीजों की खोज उसका एक जरूरी हिस्सा बन गई है। भारतीय दर्शकों के समक्ष आइडियाज की ताकत को प्रस्तुत करने के लिये स्टार प्लस के साथ साझीदारी करने पर हमें खुशी है। आइडियाज पानी की तरह ही जरूरी हैं! आप इसके बिना कुछ नहीं कर सकते!’’

नारायण सुंदररमन, बिजनेस हेड, स्टार प्लस का कहना है, ‘‘टेड टॉक्स इंडिया नई सोच’ में आइडियाज ही हीरो है। इस शो ने मनोरंजन की सोच को नये सिरे से परिभाषित किया है और यह दर्शकों के लिये ऐसी कहानियां लेकर आया है, जिसमें कई सारी शख्सियत, परिस्थितियां और आइडियाज हैं, जो विविधताओं से भरपूर हैं और लोगों को प्रेरित करने वाले हैं।’’

Advertisment
Latest Stories