/mayapuri/media/post_banners/152f5a5841768d5d4151897089a738343b58452914d9c12bdbbd79a34b554117.jpg)
पंजाब की एक आम लड़की से मुंबई की लाफ्टर क्वीन बनने तक का सफर नहीं था आसान , जानिए भारती सिंह से जुड़ी अनकही बातें
टेलीविजन की 'लाफ्टर क्वीन' कही जाने वाली भारती सिंह का जन्मदिन 3 जुलाई को आता है। आज भारती अपना 36 वां जन्मदिन मना रही है। भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता। अपने काम से उन्होंने लाखों करोड़ो लोगों का दिल जीता है। आम लड़की से लाफ्टर क्वीन बनने तक का सफर भारती ने बड़ी मुश्किलों से तय किया है। भारती सिंह का बचपन बेहद गरीबी में बीता है।
दो साल की उम्र में हो गया था पिता का निधन
/mayapuri/media/post_attachments/b4c05c4346b3a9a0b5b9f317f1cb198212c294e0fb360d4b141eb75c82da4bd2.jpg)
Source - Pinterest
कॉमेडियन भारती सिंह जब दो साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। तीन भाई- बहनों में भारती सबसे छोटी थीं। लेकिन गरीबी की वजह से भारती को बचपन से ही काम करना शुरू करना पड़ा। पिता के निधन के बाद भारती की मां ने दूसरों के घर पर खाना बनाकर अपने बच्चों को पाला है। भारती खुद कहती हैं कि उनके जैसा बचपन किसी को भी ना मिले।
'जिस तरह सोना भट्टी में पकता है, वैसे ही मैं भी गरीबी की भट्टी में पकी हूं' - भारती सिंह
/mayapuri/media/post_attachments/fb02778dbfb08cc07010dea5bb382a96214eac48cacdb0aa630a63d9c38e9080.jpg)
Source - Timesofindia
भारती सिंह ने अपने जिंदगी के संघर्ष से जो कुछ भी सीखा है वही आज उनके काम आ रहा है। भारती ने अपने संघर्ष के उस वक्त को तो याद करना नहीं चाहती हैं। लेकिन इस बचपन की बहुत सारी ऐसी यादें भी हैं जो उनके काम में मदद करती हैं। भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'जिस तरह सोना भट्टी में पकता है, वैसे ही मैं भी गरीबी की भट्टी में पकी हूं।'
भारती ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां जब दूसरों के घर में खाना बनाने जाया करती थीं तो कभी- कभी भारती भी मां के साथ जाया करती थीं। भारती की मां खाना बनाती थीं और भारती वहां बैठी रहती थीं। उस समय वो किचन और उसमें रखा सामान देखकर सोचा करती थीं कि क्या उनका घर कभी ऐसा हो पाएगा। हालांकि आज भारती ने अपनी मेहनत से अपने इस सपने को सच कर दिखाया है। ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि भारती की इस सफलता में सबसे बड़ा हाथ उनकी मां का हैं।
लाफ्टर चैलेंज में दिखाया कमाल
भारती ने बताया कि उन दिनों वो अमृतसर में थियेटर किया करती थीं। तब कपिल शर्मा लाफ्टर चैलेंज 3 जीत चुके थे। एक दिन उन्होंने भारती से कहा कि इस शो का अगला सीजन आ रहा है तुम इसमें भाग लो। कपिल के कहने पर ही भारती ने ऑडिशन दिया और वो मुंबई के लिए शॉर्ट लिस्ट हो गईं। इसके बाद लाफ्टर चैलेंज में जो भारती ने कमाल किया उसकी बदौलत आज वो इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।
ये भी पढ़ें– प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन के साथ की करोड़ों डॉलर की डील, 2 साल तक करेंगी काम
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)