सोनी सब के ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में ‘द लवली लेडीज़’ ने गीता कपूर को किया प्रेरित

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
सोनी सब के ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में ‘द लवली लेडीज़’ ने गीता कपूर को किया प्रेरित

सोनी सब के ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ ने अपने लॉन्च होने के एक हफ्ते में ही दर्शकों को लुभाया है। इस शो ने साबित किया है कि यह शो आज के समय में टेलीविजन का सबसे अतरंगी शो है। सोनी सब की वीकेंड प्रस्तुति ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ देशभर की अनूठी प्रतिभाओं का जश्न मनाने आया है। स्टार जजेस मीका सिंह और गीता कपूर के साथ बहुआयामी प्रतिभा वाले होस्ट-सुमित राघवन और राजीव ठाकुर और अनूठी प्रतिभा से भरपूर प्रतियोगियों वाले इस शो ने दर्शकों के लिये वीकेंड को देखने लायक बनाया है।

पिछले हफ्ते दर्शकों ने अतरंगी ऑस्ट्रिज डांस देखा था, जिससे हर कोई प्रभावित हो गया था। इस हफ्ते ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ द लवली लेडीज के साथ मनोरंजन के स्तर को और बढ़ाने वाला है। यह 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का एक जोशीला ग्रुप है। वह चमकीले कपड़ों में परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को प्रभावित करेंगी। ये महिलाएं अपने आत्मविश्वास और असीम उत्साह के साथ मंच पर आग लगाने वाली हैं। बॉलीवुड गानों पर अपनी डांसिंग से जजेस का मनोरंजन करेंगी। उनके एक्ट से प्रेरित होकर गीता कपूर ने कहा कि जब वह 64 साल की हो जायेंगी तो वह उनकी तरह ही होना चाहेंगी।

‘इंडिया के मस्त कलंदर’ के दर्शकों को मनोरंजन का साप्ताहिक डोज मिलने वाला है। सोनी सब ने खुशियां बढ़ाने और इस शो के साथ हर वीकेंड मुस्कुराहट फैलाने का वादा किया है। इस रियलिटी शो में ना केवल प्रतियोगियों की अनूठी प्रतिभाएं नजर आयेंगी, बल्कि उन्होंने जितना मुश्किल वक्त देखा है और सारी मुसीबतों के खिलाफ खड़े हुए, वह कहानियां भी दिखाई जायेंगी।

Latest Stories