टीवी फेम ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद ससुराल में मनाया अपना पहला जन्मदिन

टीवी फेम ऐश्वर्या शर्मा ने शादी के बाद ससुराल में मनाया अपना पहला जन्मदिन
New Update

टीवी के मशहूर शो ‘सीरियल गुम है किसी के प्यार में’ स्टारर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं ये कपल मुंबई वापस आ चुके हैं। साथ ही कुछ समय पहले ही नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपने शो की शूटिंग शुरू की है। इसी बीच शादी के बाद पहली बार ऐश्वर्या शर्मा अपने ससुराल में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई है।

publive-image

आपको बता दें कि, बीती रात एक्टर नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा को एक शानदार बर्थडे पार्टी दी है। इस दौरान नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जमकर मस्ती करते भी नजर आए है। वहीं जन्मदिन की पार्टी में ऐश्वर्या शर्मा पर नील भट्ट जमकर प्यार लुटाते नजर आए है। इस दौरान नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा से अपने प्यार का इजहार भी किया है।

publive-image

वहीं ऐश्वर्या शर्मा के जन्मदिन में नील भट्ट का पूरा परिवार भी शामिल हुआ है। इस सेलिब्रेशन की काफी सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा अपने परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं ऐश्वर्या की इस बर्थडे पार्टी में उनकी खास दोस्त आशना किशोरी भी पहुंची थीं। इस दौरान आशना किशोरी, ऐश्वर्या शर्मा पर जमकर प्यार बरसाती दिखीं है।

  • मुस्कान मनचंदा
#Aishwarya Sharma #Aishwarya Sharma birthday #Aishwarya Sharma celebrated her first birthday after marriage #Neil Bhatt and Aishwarya Sharma
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe