जानिए क्यों बंद होने वाला है टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ ?

author-image
By Sangya Singh
जानिए क्यों बंद होने वाला है टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ ?
New Update

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें'  दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। अब खबरें हैं कि यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। खबरों के मुताबिक, शो में कुछ समय से दिव्यांका और करण खराब प्रदर्शन कर रहे थे। अब चर्चा है कि दोनों स्टार की कलर्स चैनल के साथ लड़ाई चल रही है। जिसके चलते शो को बंद करने का फैसला लिया गया है।

बताया जा रहा है कि शो को अगले महीने तक बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, इस फैसले को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा खबर है कि इस शो के बंद होने के बाद 'ये हैं चाहते' टाइटल से टीवी शो लाया जाएगा। वहीं, बाद में जब शो में इशिता का किरदार निभा रही दिव्यांका त्रिपाठी से बाद की गई तो उन्होंने कहा, शो के बंद होने को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की गई है और यह जानकारी एक्टर्स को भी नहीं है।

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब शो के बंद होने की खबरें आई हैं। इससे पहले भी चर्चा थी कि एकता कपूर की ‘ये हैं मोहब्बतें’ जनवरी 2019 में बंद हो जाएगा। बता दें कि यह शो पिछले 5 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह मंजू कपूर की नॉवेल कस्टडी पर आधारित है। इसमें दिव्यांका और करण के अलावा अनिता हंसानंदानी, रुहानिका धवन, अदिति भाटिया, कृष्णा मुखर्जी, अभिषेक वर्मा, सुधा चंद्रन मुख्य भूमिका में हैं।

#Divyanka Tripathi #tv show #Karan Patel #Yeh Hai Mohabbatein
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe