/mayapuri/media/post_banners/de3cb0b96e27b10ca02cc4c1f6e47bc8950d30794f628422ced2839aefb67f7b.jpg)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और दिग्गज अदाकारा आशा पारेख इस वीकेंड जानें-मानें शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। वहीं इस रेट्रो स्पेशल एपिसोड से पहले, सोनी एंटरटेनमेंट टीवी ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें धर्मेंद्र और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को काफी भावुक होते हुए दिखाया गया है।
/mayapuri/media/post_attachments/a398d77c591c235e8e66835a806d758b743809295f7c0b926405d4672d3fcd48.jpg)
आपको बता दें कि, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र शो के जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ एक प्रदर्शन देख रहे थे जिसमें पिता और पुत्र के रिश्ते को दिखाया जा रहा था। वहीं ये प्रदर्शन भारत के सर्वश्रेष्ठ डांसर प्रतियोगी रक्तिम ठाकुरिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं उस प्रदर्शन में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल की तस्वीरें एक स्लाइड शो में दिखाई गई थी। उन्हें परफॉर्म करते देखकर धर्मेंद्र और मलाइका दोनों की आंखों में आंसू आ गए। वहीं इस मूमेंट पर धर्मेंद्र और मलाइका खुद को रोने से नहीं रोक पाए है। साथ ही गीता उन्हें सहारा देती हुई नजर आ रही है।
वहीं इस परफॉर्मेंस के बाद दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बात की। धर्मेंद्र ने कहा- 'यह जीवन, जब तक हम जीते हैं, एक संघर्ष है। यह संघर्ष खत्म नहीं होगा। यही संघर्ष हमें आगे बढ़ाता है। यह संघर्ष आपको इस मुकाम तक ले आया है, आप और संघर्षों का सामना करेंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे। मैंने भी बहुत मेहनत की है और अभी भी कर रहा हूं।'
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)