/mayapuri/media/post_banners/c0ce2c064b611b8ec406185ca8245c5876b96396afc27341fb0697a799087ce8.jpg)
बॉलीवुड में अलग-अलग खेमे बने हुए हैं और ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि उन खेमों के निर्देशक एक-दूसरे की तारीफ करें। लेकिन, हाल ही में वो परंपरा तब टूटती नजर आई, जब विक्रम भट्ट ने ट्वीट करके करण जौहर को उनके आगामी टीवी रियलिटी शो ‘इंडिया’ज नेक्स्ट सुपरस्टारर्स’ के लिये अपना सपोर्ट जाहिर किया।
स्पष्ट रूप से अपनी बात कहने के लिये मशहूर विक्रम ने ट्वीट करके कहा, ‘‘उस दौर में जहां ज्यादातर रियलिटी शोज देखा देखी बन रहे हैं, जिसमें गुस्सा और नफरत दिखाई जा रही है, यहां एक ऐसा शो प्रस्तुत किया जा रहा है जिसमें उम्मीद है और ये लोगों के जुनून का उत्सव मना रहा है! बहुत ही अच्छी सोच है!
दर्शकों को कुछ बेहतर देखने को मिलेगा
अपने साथी फिल्म मेकर्स के सपोर्ट के साथ, ऐसा लगता है कि करण का रियलिटी शो बॉलीवुड के मौजूदा ट्रेंड को बदलने वाला है और दर्शकों को कुछ बेहतर देखने को मिलेगा। हमें शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है, क्या आपको भी है?
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)