जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे नील मोटवानी और विंध्या तिवारी

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे नील मोटवानी और विंध्या तिवारी
यह लगभग शादी का मौसम है और हमारे प्रिय अभिनेताओं में से एक, विंध्या तिवारी और नील मोटवानी शादी के बंधन मे बँधने वाले हैं। इसके बारे में बात करते हुए, विंध्या कहती हैं, 'हमारी शादी की हर परिवार में चर्चा है यह वास्तव में स्वर्ग में बनाया गया एक मैच है क्योंकि यहाँ तक कि हमारी कुंडली पूरी तरह से मेल खाती है, हमारे 29.5 गुण पूरे मिलते हैं। असल में, 'हर कोई हमेशा हमें बताता है कि वे हमारी जोड़ी को कितना पसंद करते हैं'! इन्होंने ने दोस्तों के रूप में शुरुआत की और उनकी नज़दीकियाँ अब शादी में बदल रही है।
विंध्या कहती हैं, 'हमने दोस्तों के रूप में शुरुआत की थी, नील हमेशा मेरा समर्थन करते हैं, कभी भी सेट पर सरप्राइज करते हैं इससे पहले भी हम एक साथ मिलकर भी कई बार अपने परिवार से मिले और वे सभी उससे बहुत प्यार करते हैं, हम सब एक दूसरे के बहुत करीब हैं। एक बार जब मेरे माता-पिता मुझसे मिलने आए थे, हम सभी डिनर के लिए बाहर गए और नील ने उन्हें घर छोड़ा। उसके बाद, मेरे माता-पिता दोनों वास्तव में मानते थे कि नील मेरे लिए एक अच्छा लड़का होगा। '
नील कहते हैं,' विंध्या और में काफ़ी कनेक्ट करते है हम दोनों बहुत आध्यात्मिक हैं और हमारे विश्वास हमारे बहुत करीब हैं। हमारे पास कई तीर्थयात्राओं पर एक साथ जाने की भी योजना है। मैं एक बड़ा फिल्म जंकी हूं और हम फिल्म्स के बारे में बात करने में कई घंटे बिताते हैं। मैं विंध्या के साथ अच्छा महसूस करता हूँ और वह भी करती हैं'|
उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों पशु प्रेमी हैं।हम दोनों पालतू जानवर के साथ बड़े हुए हैं। हम हमेशा उनकी मदद करने के तरीकों की तलाश में रहते हैं और जानवरों के मुद्दों पर दूसरों को और अधिक जागरूक करने के लिए अपने मंच का उपयोग करते हैं। 'शादी की तारीखें अभी तक पक्की नहीं हुयी हैं लेकिन प्रक्रिया में हैं।

Latest Stories