क्या शो खतरो के खिलाड़ी 11 में स्टंड करती नजर आएंगे Divyanka Tripathi?

author-image
By Pragati Raj
New Update
क्या शो खतरो के खिलाड़ी 11 में स्टंड करती नजर आएंगे Divyanka Tripathi?

रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' पिछले कुछ समय से खबरों में है। शो की शूटिंग जल्द ही केपटाउन में शुरू होने वाली है और इस शो में शामिल होने वाले संभावित प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। शोएब, आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, निक्की तम्बोली, सौरभ राज जैन, वरुण सूद, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य और एजाज खान जैसे लोकप्रिय सेलेब्स को रोहित शेट्टी के रियलिटी शो में शामिल होने के लिए कहा गया है।

अब इस लिस्ट में अभिनेत्री Divyanka Tripathi का नाम भी जुड़ गया है। हालाँकि, अभी तक इन नामों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Divyanka Tripathi को हाल ही में टीवी शो क्राइम पेट्रोल को होस्ट करते हुए देखा गया था। इसके अलावा, अभिनेत्री को टीवी सीरियल “बनूं मैं तेरी दुल्हन” ’और “ये है मोहब्बतें” में मुख्य अभिनेत्री के रूप में देखा गया है। खतरों के खिलाड़ी 11 अभिनेत्री के लिए पहला रियलिटी शो नहीं होगा। दिव्यंका अपने पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिए' में नजर आईं थी और वो दोनों शो के विनर भी बने थे।

अब तक शो के लिए अर्जुन बिजलानी का नाम फाइनल हो चुका है। पिछले साल शो खतरो के खिलाड़ी सीजन 10 की विनर करिशमा तन्ना बनी थीं अब देखना होगा कि क्या एक बार फिर से शो की विनर कोई महिला बनती है या फिर नहीं।

Latest Stories