योग हमारे शरीर, दिमाग व मन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है- दिलीप जोशी  

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
योग हमारे शरीर, दिमाग व मन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है- दिलीप जोशी  

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाला का किरदार निभा रहे हैं एक्टर दिलीप जोशी का कहना है की योग हमारे शरीर, दिमाग व मन के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

1 योग से हमारा शरीर लचीला, फुर्तीला और स्वस्थ रहता है। हमारी मांसपेशियां कसी हुई रहती हैं, हमारे हड्डियों के जोड़ सक्रीय रहते हैं, हम मोटापे संबंधित बिमारियों से बचे रहते हैं और हम फालतू  की अन्य बीमारियों से भी परेशान नहीं रहते। publive-image

2 नियमित प्राणायाम व श्वास संबंधित अन्य योग व्यायाम करने से हम अपने रक्तचाप को संयमित कर सकते हैं। इससे मनुष्य का ध्यान केंद्रित रहता है और ये हमे आधुनिक जीवन शैली से जुडी बहुत सारी बिमारियों से मुक्त रखता है। योग  हमारे मस्तिष्क को शांत और खुश रखता है।

3 अगर हमारा शरीर स्वस्थ है और मानसिक स्तर पर हम खुश व संतुष्ट हैं तो हम एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति बन जाते हैं। इससे हमारा आध्यात्मिक विकास होता है और हमारे भीतर की अशुद्धता साफ हो जाती है।

Latest Stories