/mayapuri/media/post_banners/23a73d5cf0932c70f6ae5fd741fe4508acb2b128f25c95ca8fbc2fb9051fae5c.jpg)
तेलुगु अभिनेता रवि तेजा ने अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना है.
वामसी द्वारा निर्देशित, 'टाइगर नागेश्वर राव' 1970 के दशक में आंध्र प्रदेश के गुंटूर के पास स्टुअर्टपुरम की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें रवि तेजा, अनुपम खेर, गायत्री भारद्वाज, नुपुर सनोन और अन्य कलाकार होंगे.
अनुपम खेर ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दिया, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा “मेरी 528वीं एक तेलुगु मैग्नम ओपस है. मेरी 528वीं फिल्म की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. #टाइगरनागेश्वर राव. यह मास महाराजा @RaviTeja_offl अभिनीत एक पैन इंडियन फिल्म है. निर्देशक @DirVamsee इस विशाल फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.”
My 528th is a Telugu magnum opus!
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 2, 2022
నా 528వ చిత్రాన్ని ప్రకటించడం ఆనందంగా ఉంది.#TigerNageswaraRao
ఇది మాస్ మహారాజా @RaviTeja_offl నటించిన పాన్ ఇండియన్ సినిమా.
డైరెక్టర్ @DirVamsee దర్శకత్వం వహిస్తున్న ఈ భారీ చిత్రాన్ని @AbhishekOfficl నిర్మిస్తున్నారు.😍🙏🌈 @TNRTheFilm pic.twitter.com/LOL6UHkhWP
अनुपम खेर ने 'टाइगर नागेश्वर राव' फिल्म से पहले भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.