दर्शन रावल का नया सांग हुआ रिलीज, 5 घंटे में मिले इतने लाख व्यूज

author-image
By Pragati Raj
New Update
दर्शन रावल का नया सांग हुआ रिलीज, 5 घंटे में मिले इतने लाख व्यूज

सिंगर दर्शन रावल का नया गाना 'रब्बा मेहर करी' रिलीज़ हो चुका है। इस गाने को दर्शन ने गाया और एक्ट भी किया है। इस सांग में दर्शन के अलावा अभिनेत्री दीक्षा सिंह नज़र आ रही हैं। इस गाने को दिलशेर सिंह और कुशपाल सिंह ने डायरेक्ट किया है।

सांग रिलीज होने के बाद ही वायरल हो गया है। गाने को रिलीज हुए 5 घंटे से ज्यादा हो गया है। 5 घंटे में सांग को 10 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में जो कहानी दिखाई गई है वो एक लव स्टोरी है। जिसमें एक मोहल्ले के लड़के को उसी मोहल्ले की लड़की से प्यार हो जाता है। लड़का उसे छुप छुप कर देखता है। जब लड़का उससे प्यार का इजहार करता है तो लड़की के पापा को पता चल जाता है जिसके बाद वो लड़की की शादी कही और तय कर देता है।

आगे क्या होता है यह जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

दर्शन रावल का इससे पहले एक सांग आया था जिसका नाम था 'मुझे पीने दो', 3 महीने में वीडियो पर 47 मिलियन व्यूज थे। हाल ही में दर्शन ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जो पॉजिटिव आया था।

इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। जिसके बाद फैंस ने उन्हें अपना ध्यान रखने को कहा और सांग के रिलीज़ को पोस्टपोनड करने की सलाह दी।

Latest Stories