Advertisment

कातिलाना अंदाज में नजर आई मानुषी छिल्लर

New Update
कातिलाना अंदाज में नजर आई मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही है। वहीं मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। मानुषी अब अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ करेंगी। वह स्क्रीन पर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

Advertisment

publive-image

आपको बता दें कि, बॉलीवुड में आने से पहले ही मानुषी लोगों के बीच काफी फेमस है। मानुषी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती है साथ ही साथ काफी एक्टिव भी देखी जाती है। मानुषी छिल्लर आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच एक बार फिर से मानुषी सोशल मीडिया का पारा बढा दिया है। उन्होनें कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो कि सामने आते ही वायरल हो गई है। इन फोटोज में मानुषी काफी का बोल्ड और दिलकश अंदाज में दिखाई दे रही है।

वहीं इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में मानुषी स्विमिंग पूल के किनारे नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होनें ऑरेंज रंग की बिकिनी पहनी है जिसमें वे बेदह हॉट और खूबसूरत लग रही हैं। कुछ तस्वीरों में मानुषी बाथरोब पहने हुए  भी दिखाई दे रही है। वहीं, मानुषी को इस अंदाज में देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं।

  • मुस्कान मनचंदा
Advertisment
Latest Stories