/mayapuri/media/post_banners/d336f53c43f6cf994903506c5e8aff62bd1095b2ca9a2b5869d9bb70bfc87de0.jpg)
देश को 21 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू के रूप में नई राष्ट्रपति मिल गई हैं. द्रौपदी मुर्मू इस पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. भारत की राष्ट्रपति चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू को इस समय हर तरफ से बधाई मिल रही है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी. आइए जानते हैं कि देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बॉलीवुड सितारों ने क्या कहा?
तमन्ना भाटिया ने नई राष्ट्रपति को दी शुभकामनाएं
Congratulations Draupadi Murmu - the 2nd female President of India. Empowered Women, Empower the Nation. #WomenPower pic.twitter.com/qGUInFuV15
— Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) July 21, 2022
तमन्ना भाटिया ने ट्वीट करके लिखा, "बधाई द्रौपदी मुर्मू- भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति. सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं".
अनुपम खेर ने ट्विटर पर राष्ट्रपति को दी बधाई
पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूँज रहा है! आज सोचा लिख ही दूँ! “मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूँ” जय हिंद! 🙏🇮🇳 pic.twitter.com/a5RUUq2D3g
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 19, 2022
अनुपम खेर ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा, "पिछले कुछ दिनों से मेरे मन में एक वाक्य बार-बार गूंज रहा है. सोचा आज लिख दूं. ‘मैं भारत का नागरिक विनम्रतापूर्वक #द्रौपदीमुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं’. जय हिंद".
कंगना रनौत ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मिसेज मुर्मू की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "बधाई हो मैडम प्रेसिडेंट. नारी शक्ति भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (पहली महिला जो आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं), देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति".
अनुष्का शर्मा ने की ये बात
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- "बधाई हो मैडम प्रेसिडेंट".
चिरंजीवी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति के लिए लिखी ये बात
A Truly Historic Moment for India!
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) July 21, 2022
1st Tribal Woman President gets elected!
Hearty Congratulations Madam #DraupadiMurmuJi !!
Your journey to the position of President of our Great Country is hugely inspirational to every Indian & even more to the 110 Million Tribal population. pic.twitter.com/cWy9wazfJe
चिरंजीवी ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होते ही ट्विटर पर पोस्ट कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "यह असल में भारत के लिए ऐतिहासिक पल है. द्रौपदी मैम को देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई".
देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर मनोज मुंतशिर ने दी बधाई
एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया, कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं.
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) July 21, 2022
ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है.
देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें ।#DroupadiMurmu pic.twitter.com/83H9FnDs6r
गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, "हमने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि उनसे बेहतर मानते हैं. यह किसी एक व्यक्ति विशेष की जीत नहीं है, यह पूरी सनातन संस्कृति की जीत है. आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. #DroupadiMurmu".
असना ज़ैदी