गाड़ियां तोड़ने वाले रोहित शेट्टी अनोखी गाड़ी चलाते दिखे

author-image
By Pragati Raj
गाड़ियां तोड़ने वाले रोहित शेट्टी अनोखी गाड़ी चलाते दिखे
New Update

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। लोगों द्वारा यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसा क्या है इस वीडियो में? दरअसल वीडियो में डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक टॉय कार चलते देखा जा सकता है। इस वीडियो को रणवीर सिंह शूट कर रहे थे।

वीडियो शुरू होते ही रणवीर सिंह की आवाज आती है। वो कहते हैं कि 'देश के सबसे गंभीर स्टारर डायरेक्टर।' इसके बाद रोहित शेट्टी को सिल्वर कलर की टॉय कार चलते देख सकते है।

एक राउंड कार चलाने के बाद रोहित को जब आभास होता है की रणवीर उनकी वीडियो बना रहे हैं तो वो रणवीर से कहते है कि 'तू शूट कर रहा है।' इसपर रणवीर हंसने लगते है।

गाड़ियां तोड़ने वाले रोहित शेट्टी अनोखी गाड़ी चलाते दिखे

आपको बता दें कि फिल्म “सर्कस” में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक बार फिर से साथ में काम करेंगे। इससे पहले रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने सूर्यवंशी में केमियो किया है।

#ranveer singh #Rohit Shetty #Circus
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe