Advertisment

क्या 2 फरवरी को वरुण और नताशा का होगा रिसेप्शन?

author-image
By Pragati Raj
क्या 2 फरवरी को वरुण और नताशा का होगा रिसेप्शन?
New Update

अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अलीबाग के द मैंशन हाउस रिजॉर्ट में शादी की। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की।

क्या 2 फरवरी को वरुण और नताशा का होगा रिसेप्शन?

इसके बाद कई सेलेब्रिटीज़ और वरुण के फैंस ने तस्वीर पर कमेंट कर बधाई दी। कोरोना महामारी की वजह से शादी में ज़्यादा गेस्ट को इनवाइट नहीं दिया गया था। शादी में 50 लोग ही शामिल हुए थे।

अब खबर आ रही है कि मुंबई में वरुण और नताशा एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक निजी अख़बार के अनुसार 2 फरवरी को वरुण और नताशा फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे।

क्या 2 फरवरी को वरुण और नताशा का होगा रिसेप्शन?

आपको बता दें कि दोनों के शादी की तैयारी 22 जनवरी से शुरू हो गई थी। रिजॉर्ट में वरुण की बैचलर पार्टी हुई थी। इसके बाद मेंहदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। वरुण की शादी में घरवालों और करीबी रिश्तेदारों के अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, कुणाल कोहली मौजूद थे।

#Varun Dhawan #Natasha Dalal
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe