Advertisment

कोरोना वायरस के कई केसेज आने के बाद अभिनेता Sunil Shetty की बिल्डिंग सील्ड

New Update

बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty की साउथ मुंबई की बिल्डिंग को सील्ड कर दिया गया है। इसका कारण ये है कि उस बिल्डिंग से कई सारे कोरोना पॉजिटिव के मामले आए हैं।

Advertisment

BMC असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायेक्वार्ड के मुताबिक “पृथ्वी अपार्टमेंट जो अल्टमाउंट रोड, साउथ मुंबई में स्थापित है उसे सील्ड कर दिया गया है। वहां कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी पूरी फैमली सेफ है।“

Sunil Shetty की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म मुंबई सागा में देखा गया था। इस फिल्म में जॉन इब्राहिम, इमरान हाश्मी, प्रतीक बब्बर, महेश मंजरेकर नजर आए थे। अब सुनील तेलुगु फिल्म Mosagallu में नजर आएंगे।

वहीं आपको बता दें कि सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वो तारा सुतारिया के साथ फिल्म तड़प में दिखाई देंगे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। साथ ही खबर ये भी है कि फिल्म में सूनील शेट्टी, सिकंदर खेर और अमित साद भी दिखाई देंगे।

Advertisment
Latest Stories