फ्रांस से Oxygen Plant मंगवा रहे हैं अभिनेता सोनू सूद

New Update

अभिनेता सोनू सूद कोरोना महामारी के समय में लोगों के मसीहा बन गए है। पिछले साल से लोगों की मदद करते आ रहे हैं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी वो जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे थे।

अब देश में जहां ऑक्सीजन सेलेंडर की कमी हो रही है ऐसे में सोनू विदेश से Oxygen Plant मंगवाने वाले हैं। जी हां ये सच है। पहला Oxygen Plant इंडिया में फ्रांस से आएंगा जो अगले 10 से 12 दिनों में पहुंच जाएगा। ये ऑक्सीजन अस्पताल में भिजवाया जाएगा साथ ही लोग भी इसे रीफिल करा सकते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद ने हाल ही में ई निवाज़ द्वारा निर्देशित और फिल्मकार राज शांडिल्य द्वारा समर्थित 'किसान' नाम की एक फिल्म की घोषणा की।

जबसे कोरोना वायरस की दूसरी लहर शुरु हुई है तबसे कई बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद करने के लिए सामने आए है। जैसे प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार अपने अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं।

Latest Stories