Advertisment

नीति मोहन: मेरा मानना है कि लड़को को खासकर घर में ही महिलाओ की इज्जत करने की ट्रैंनिंग दी जानी चाहिए

New Update

-लिपिका वर्मा

नीति मोहनशक्तिमोहन औरमुक्ति मोहन तीनोबहनो ने वोमनहुड सेलेब्रेटकरने के लिए अपना वीडियो,'नारी' सुरनीति पर रिलीज़ किया।शक्ति मोहनदोहरी जिम्मेदारी निभाईहै।शक्ति डांस में तो निपुणः है ही ,किन्तु इस वीडियो का निर्देशनकर शक्ति ने निर्देशक पहली बार बाग-डोर संभाली है। शक्ति ने अपने निर्देशन से अपनी दीदी नीति को प्रभावित ही नहीं किया अपितुनीति ने उसेअपने फ्यूचरवीडियो को भी डायरेक्टकरने को कह दिया है।

publive-image

नीति का नाम और उनकी बहनो का नामकैसे पड़ा?

मेरे पिताजी ने दिल्ली में 'नीति मार्ग 'जब पहली बारी देखा तो घर आकर चर्चा किया कि यह शब्द कितना अच्छा सुन पड़ता है।  और मायने भी बेहद बेहतरीन है। यदि हमारे यहाँ लड़की होती है और उसका नाम नीति रखा जाये तो कैसा रहेगा? बस  इसी तरह मेरा नाम पड़ा और फिर सभी बहनो को नाम एक सा लगे  सुनने में तो शक्ति,कृति ,मुक्ति का नाम भी रख दिया गया। और मेरी माँ का नाम कुसम बृजमोहन शर्मा है।

publive-image

आगे कुछ सोच कर और नीति बोली, “हमारा यू ट्यूब  चैनल भी है जिसका नाम, 'सुरनीति' है और उस पर हमारा तीनो बहनो का वीडियो ,'नारी' लांच  हुवा है। इसका नाम भी मेरे पिताश्री ने ही रखा है। उनका मानना है बस अच्छे गाने बनाये और इस पर रिलीज़ करें।हमारी बस यही  कोशिश कि हम बेहतरीन   वीडियो बनाये और इस पर रिलीज़ करें।

publive-image

महिला सशक्तिकरण कोबढ़ावा  दीजिएगा?

हमारी सोच यही  है कि जो कुछ भी कमाई हैं, 'नारी' वीडियो ऑडियो से पाएंगे उससे हम गर्ल चाइल्ड वेलफेयर को समर्पित करे जिस से उन सभी  लड़कियों की हम मदद कर पाए जिन्हे मदद की जरूरत है। यह वीडियो वोमनहुड सेलेब्रेट करता है हम चाहते है और लड़कियां अपने पैर पर खड़े हो और सभी  जो कुछ करियर चुनने की इच्छुक  है वो कर पाए। वैसे हम किसिस लड़की य लड़के में कोई फर्क नहीं  हाँ महिलाये अपनी इच्छानुसार जीवन में आगे बढ़ पाए यही हमारी इच्छा है।

publive-image

आज केमाहौलमें लड़किया सेफ रहे इस पर क्या टिप्पणी करना चाहती है आप?

बस एक अच्छा सुरक्षित समां बना पाए इस समाज में। दरअसल में, मेरा  मानना यही  है कि -लड़को  को खासकर घर में ही महिलाओ की इज्जत करने की ट्रैंनिंग दी जानी चाहिए। यह महिलाओ पर जो भी अत्याचार हो  रहे है मेरी समझ में तभी बंद हो पाएगे जब लड़को को बच्चपन से लड़कियों की इज्जत करना सिखाया जायेगा।इस ,'नारी' वीडियो में भी हमने छोटी बड़ी एवं  वृद्ध महिलो को भी लिया है जिस से सभी  को उनकी ताकत का पता चले। महिलाये एकसमय में बहुत सारा काम कर पाती  है। उन में ढेर सारी  सहनशक्ति होती  है।हमने गांव की महिलाओ को ,'नारी' वीडियो में लिया है और उन सभी  ने ख़ुशी ख़ुशी हमारे  साथ काम भी किया है।

publive-image

शक्ति निर्देशकबनी है आप क्या कहना चाहतीहै ?

शक्ति दोनों एक्टिंग और निर्देशक नहीं करना  चाहती थी। किन्तु कोविड का समय चल रहा था और इस करके हमने उन्हें प्रोत्साहित किया कि  वह हम सभी  के साथ ,'नारी' वीडियो में कैमरे के सामने और पीछे भी काम करे। खेर उन्होंने निर्देशन की बाग डोर पहली बारी संभाली है. कित्नु बहुत अच्छा काम  किया है। हमारे  वीडियो को बेतहाशा पसंद किया जा रहा है और अब शक्ति मेरे वीडियो भी डायरेक्ट करेंगी। हम तीनो बहने  भी काम एक साथ करना चाहती है,और आगे भी अनेको अनेक वीडियो भी बनायेगे  साथ में।

publive-image

Advertisment
Latest Stories