रिलीज हुआ 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना 'आ जाओ ना...',सुनकर इमोशनल हो जाएंगे आप

New Update

करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का एक और गाना 'आ जाओ ना...' रिलीज हो गया है। इससे पहले इस फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं। अबतक रिलीज हुए सभी गाने जहां मस्ती वाले थे तो वहीं ये गाना सुनकर आप इमोशनल हो जाएंगे। इस गाने के बोल हैं 'आ जाओ ना'। इस गाने में एक से बढ़कर एक जबरदस्त सीन है जो आपको इंप्रेस कर देंगे।

गाने में सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया इमोशनल नजर आ रही हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और शाश्वत सचदेव ने गाया है। फिल्म के ‘तारीफां’ सॉन्ग  को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन में भी ये गाना खूब बजाया गया था। इस गाने में करीना काफी इमोशनल दिख रही हैं, तो वहीं सोनम के साथ स्वरा और शिखा में उन्हें देख कर इमोशनल हो जात हैं।

पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना कपूर खान और सोनम कपूर की जोड़ी ट्रेलर में काफी दिलचस्प लग रही थीं। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड है, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त आती हैं और फिर कहानी शुरू होती है। 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। तो वहीं एकता कपूर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया हैं। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

Latest Stories