Video: Nick Jonas ने Priyanka Chopra के साथ Ranveer Singh के गाने ‘आंख मारे…’ पर किया धमाकेदार डांस

New Update

Nick Jonas ने Priyanka Chopra के साथ रणवीर सिंह के गाने Aankh Mare पर किया मज़ेदार डांस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) बॉलीवुड और हॉलीवुड के ही फेवरेट कपल हैं। शादी के बाद से दोनों हमेशा ही अपनी लव केमेस्ट्री को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के फॉलोअर बढ़ते ही जा रहे हैं। दोनों के ही फैंस उनके वीडियोज और फोटोज के इंतजार में रहते हैं। वहीं, अब वैलेंटाइंस डे के मौके पर निक जोनस (Nick Jonas) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ अपना Aankh Mare पर मज़ेदार डांस वीडियो शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Nick Jonas ने Priyanka Chopra के लिए लिखा खास मैसेज

इस डांस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें निक और प्रियंका किसी अंग्रेजी गाने पर नहीं बल्कि एक सुपरहिट बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये गाना बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' का पॉप्युलर सॉन्ग ‘Aankh Mare’ हैं। निक जोनस ने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मेरी हमेशा के लिए वैलेंटाइन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ शो से पहले की डांस पार्टी। आप इस गाने को खुद देखिए, कैसे प्रियंका के साथ निक भी गाने को मज़े से एन्जॉय करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Priyanka Chopra ने भी किया स्पेशल पोस्ट

इस वीडियो में निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बहुत मस्ती से डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, दोनों मजे से एक दूसरे के साथ ‘Aankh Mare…’ गाने पर झूम रहे हैं। वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि निक और प्रियंका का वैलेंटाइंस डे जबरदस्त रहा। वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनस की फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरे हमेशा के वैलेंटाइन....लैदर पैंट्स में वो बिलकुल जीआई जो जैसे लग रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्क्रफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई दी थीं। जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ अहम भूमिका में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म के बाद प्रियंका ने अबतक किसी नई फिल्म के लिए अनाउंसमेंट नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Grammy Awards 2020: रेड कार्पेट पर Bold Look में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग दिए पोज़
Latest Stories