Chasing Happiness Trailer: जोनस ब्रदर्स की इस डॉक्यूमेंट्री में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देखें ट्रेलर

New Update

जोनस ब्रदर्स के कुछ दिनों पहले आए म्यूजिक वीडियो Sucker को लोगों ने खूब पसंद किया। लोग अभी भी इस गाने को पसंद कर रहे हैं। ये सॉन्ग अबतक टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए है। बता दें कि जोनस ब्रदर्स के इस म्यूजिक वीडियो में निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। वहीं, अब खबर है कि जल्द ही जोनस ब्रदर्स की डॉक्यूमेंट्री में भी प्रियंका चोपड़ा नज़र आने वाली है।

जोनस ब्रदर्स पर बन रही इस डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness में तीनों भाईयों के बचपन से लेकर अबतक की पूरी कहानी दिखाई जाएगी। इसके अलावा म्यूजिक के प्रति उनके लगाव वो भी इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए लोग देख पाएंगे। इतना ही नहीं, इस डॉक्यूमेंट्री की एक और खास बात ये है कि इसमें भी निक के साथ प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी।

आपको बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें दोनों किस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ट्रेलर में निक के भाई जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी नज़र आ रही हैं। इनकी ये डॉक्यूमेंट्री Chasing Happiness 4 जून को रिलीज़ होगी।

https://www.youtube.com/watch?time_continue=143&v=eS0PVYreMzo

जोनस ब्रदर्स की इस डॉक्यूमेंट्री को एमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि इसमें जोनस ब्रदर्स के बचपन के अलावा भी कुछ ऐसे वीडियोज़ हैं जो शायद इससे पहले किसी ने भी नहीं देखे होंगे।

Latest Stories