/mayapuri/media/post_banners/44073558104a3afa51f2def69b3dbd81159b5733fc10abf1fa64ab4f9be0ec60.jpg)
अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने में हमारे फ्रीडम फाइटर्स का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। उन अरन शहीदों और क्रांतिकारियों ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ते वक्त अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वैसे तो अब तक बॉलीवुड में कई स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनी हैं। फिल्मों के जरिए उन अमर शहीदों की कहानी इसीलिए दिखाई जाती है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी जान सकें कि हमारे देश को आजाद कराने के लिए उन अमर शहीदों को कितना बलिदान देना पड़ा। आजादी की लड़ाई में एक ऐसा देशभक्त भी था जिसने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये फ्रीडम फाइटर कोई और नहीं बल्कि अमर शहीद भगत सिंह थे। बॉलीवुड में अब तक शहीद भगत सिंह पर कई फिल्में बन चुकीं हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/3ac800247a5fa0d7e3418b0323bc1e34bd6a3f3eaf1ac8ee303a65a2875e1bf5.jpg)
1- शहीद-ए-आज़म भगत सिंह (1954)
ये फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित पहली फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक जगदीश गौतम थे। फिल्म में प्रेम अबीब, जयराज, स्मृति बिस्वा और आसिता मजूमदार ने निभाया था।
/mayapuri/media/post_attachments/2d62abe0b91317beb2283f151350435b3e1fbe7f41efcd12be0852eaa3f003a4.jpg)
2- शहीद भगत सिंह (1963)
फिल्म शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 10 साल बाद भगत सिंह पर एक और फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में शम्मी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई ती। फिल्म में शम्मी कपूर के अलावा शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/4b5e72e3176df98c9750ddf50f0645ed06b5557a082b2ceb52ce1ce2bfc285c8.jpg)
3- शहीद (1965)
फिल्म 'शहीद' भगत सिंह पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। ये अभिनेता मनोज कुमार की पहली देशभक्ति पर बनी फिल्म थी। इस फिल्म को एस राम शर्मा ने निर्देशित किया था। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड के साथ राष्ट्रीय एकता पर बनी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला।
/mayapuri/media/post_attachments/c87eeecca508556836e30b38b97cbee869bba632725fcce49ba417dde06d967c.jpg)
5- शहीद-ए-आज़म (2002)
साल 2002 में शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर 3 फिल्में बनीं थीं। इनमें से एक थी सोनू सूद की शहीद-ए-आज़म।
/mayapuri/media/post_attachments/0a5d8a901d0e38b65eb3aff697841d63c47a2f4de6d914bec7bcdb3a28e8c7c9.jpg)
6- 23 मार्च 1931: शहीद (2002)
फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद में बॉलीवुड ऐक्टर बॉबी देओल ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म के एक गाने में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का स्पेशल अपीयरेंस भी था। फिल्म में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अमृती सिंह भी नजर आईं थीं।
/mayapuri/media/post_attachments/e3ee2a73f5ecaa2cef75cba4d5fa1bd84331731bdea92c7c8d88e9c2214f3346.jpg)
7- द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में बॉलीवुड ऐक्टर अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अभिनय की काफी तारीफ भी की गई थी। इस फिल्म को 2 नेशनल अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)