/mayapuri/media/media_files/2026/02/26/zc-2026-02-26-11-47-20.jpeg)
बॉलीवुड और ओटीटी की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस संदीपा धर (Sandeepa Dhar) इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ (Do Diwane Seher Mein) को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में उनके किरदार ‘नैना’ (Naina) को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है. हाल ही में ‘मायापुरी’ मैगज़ीन की पत्रकार शिल्पा पाटिल ने संदीपा से मुलाकात की. इस खास बातचीत में संदीपा ने अपने किरदार, सह-कलाकारों और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर बात की. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.....
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/06/Sandeepa-Dhar-on-World-Environment-Day-529418.jpg)
फिल्म ‘ दो दीवाने सहर में’ में आपके किरदार ‘नैना’ को मिल रहे प्यार पर आप क्या कहेंगी?
मुझे सच में लगता है कि यह दौर परफॉर्मेंस को असली पहचान देने वाला है. पहले फिल्मों में चर्चा सिर्फ हीरो-हीरोइन तक सीमित रह जाती थी, लेकिन अब दर्शक कहानी और अभिनय को ज्यादा महत्व देने लगे हैं. आज अगर कोई भी कलाकार अपने किरदार में सच्चाई और गहराई लाता है, तो उसे खुलकर सराहा जाता है. ‘नैना’ का किरदार मेरे लिए बेहद खास और चुनौतीपूर्ण था. यह एक लेयर्ड कैरेक्टर था—एक तरफ वह ग्लैमरस और आत्मविश्वासी दिखाई देती है, तो दूसरी तरफ उसके भीतर कई भावनात्मक परतें भी हैं. लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करना मेरे लिए बेहद खास और भावुक पल था. सिनेमा हॉल में दर्शकों की प्रतिक्रियाएं देखना और उनकी तालियां सुनना एक कलाकार के लिए सबसे बड़ी संतुष्टि होती है. (Sandeepa Dhar Do Diwane Seher Mein role)
/bollyy/media/post_attachments/1049ff54-5c3.jpg)
फिल्म के क्लाइमैक्स में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के साथ आपका कॉन्फ्रंटेशन सीन काफी वायरल हो रहा है. आप इसपर क्या कहना चाहेंगी?
वह सीन फिल्म का टर्निंग पॉइंट था. मुझे पता था कि मेरे पास सीमित दृश्य हैं और उन्हीं में दर्शकों तक भावनात्मक यात्रा पहुंचानी है. हमने लगभग पांच मिनट का सीन एक ही टेक में शूट किया, क्योंकि निर्देशक रवि उदयावर (Ravi Udyawar) चाहते थे कि भावनाओं की निरंतरता बनी रहे. (Sandeepa Dhar latest interview Mayapuri)
/bollyy/media/post_attachments/8dbc323d-5c8.jpg)
अपने सह-कलाकार मृणाल और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ आपकी केमिस्ट्री और काम करने का अनुभव कैसा रहा?
मृणाल ठाकुर बेहद टैलेंटेड और मेहनती अभिनेत्री हैं. उनकी सबसे खास बात यह है कि वह बिना ज्यादा दिखावे या अतिरिक्त प्रयास के भी बेहतरीन सीन दे जाती हैं. उनकी एक्टिंग में एक अलग ही सहजता और सच्चाई नजर आती है, जो सीधे दिल को छू लेती है. सेट पर भी वह बेहद प्रोफेशनल और सहयोगी रहती हैं. मेरे साथ उनका बहुत अच्छा बॉन्ड है. हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह अक्सर मुझे रील्स भी भेजती रहती हैं. हमारे बीच की यह प्यारी समझ और तालमेल काम को और भी आसान बना देता है. मैं चाहती हूं कि हमारा यह बॉन्ड आगे भी ऐसे ही बना रहे और हम भविष्य में भी साथ काम करते रहें.
वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की बात करूं तो उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है. उनका किरदार आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने उसे बेहद रियल तरीके से निभाया. पूरी कास्ट और सपोर्टिंग एक्टर्स के साथ सेट का माहौल बहुत सकारात्मक और तनावमुक्त था.
/movietalkies/media/media_files/2026/01/27/mrunal-thakur-siddhant-chaurvedi-cozy-3-2026-01-27-11-07-26.jpg)
संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के बैनर के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है, आपका यह सपना पूरा हुआ, क्या कहना चाहेंगी आप?
हर कलाकार का सपना होता है कि वह संजय लीला भंसाली जैसे बड़े और मशहूर निर्देशक के साथ काम करे. उनकी फिल्मों के सेट बहुत भव्य और खूबसूरत होते हैं. लाइटिंग, म्यूजिक और हर सीन को पेश करने का उनका तरीका अलग और खास होता है, जो फिल्म को शानदार बना देता है. इस फिल्म की बात करूं तो इसमें मुझे ग्लैमरस अंदाज में दिखाया गया, जो मेरे लिए एक नया और यादगार अनुभव रहा. इस तरह के किरदार को निभाना मेरे करियर के लिए भी खास रहा. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. आगे भी मैं उम्मीद करती हूं कि उनके साथ दोबारा काम करने का अवसर जरूर मिले.
/bollyy/media/post_attachments/images/M/MV5BMzFiODBlYzEtN2Y0Ni00YzM0LWJlYTgtNTkwZGMwMzhjZWMwXkEyXkFqcGc@._V1_-251327.jpg)
हम आपको आगे किन प्रोजेक्ट्स में देखेंगे?
जल्द ही आप मुझे नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज़ ‘चुंबक’ (Chumbak) में देखेंगे, जिसे आतिश कपाड़िया (Aatish Kapadia) डायरेक्ट कर रहे हैं. यह एक क्रेज़ी और मस्ती से भरपूर कॉमेडी शो है. आतिश सर के साथ काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है—उनकी लेखनी और निर्देशन कमाल का है. इसके अलावा मैं टी-सीरीज़ (T-Series) की फिल्म ‘लक्ष्मण होटल’ (Laxman Hotel) का भी हिस्सा हूं. यह प्रोजेक्ट भी काफी अलग और दिलचस्प है. इसके साथ ही मैं एक गाँव की कहानी में भी काम कर रही हूँ. (Sandeepa Dhar upcoming projects 2026)
/bollyy/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/Sandeepa-Dhar-642555.png)
आप अपने दर्शकों को क्या मैसेज देना चाहेंगी?
अगर आपने अभी तक ‘दो दीवाने सहर में’ नहीं देखी है तो जरूर देखें. यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों और परिवार की कहानी है. अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ थिएटर में जाकर इसे महसूस करें.
Do Deewane Seher Mein | Do Deewane Seher Mein Movie review | Naina character | Bollywood Actress | OTT movie 2026 not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)