/mayapuri/media/media_files/2026/02/21/movie-2026-02-21-09-37-47.jpg)
रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) से हाल ही में बाहर हुईं सिंगर-रैपर खानज़ादी (Khanzadi) ने बाहर आते ही चुप्पी तोड़ी. शो के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने गेम, एलायंस, असुरक्षा की भावना और अपने खिलाफ लगे आरोपों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. इस इंटरव्यू में खानज़ादी ने साफ कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से खेला और प्रेशर में समझौता नहीं किया. साथ ही, टॉप 5 को लेकर अपनी भविष्यवाणी भी साझा की. पेश है खानज़ादी से हुई बातचीत के मुख्य अंश.........
क्या शो में ग्रुपिज़्म हावी था और क्या आपको गेम की पहले से जानकारी थी?
बिल्कुल, शो में ग्रुपिज़्म साफ नजर आता था. कुछ लोग बाहर से ही टीम बनाकर आए थे, उनका एलायंस बहुत स्ट्रॉन्ग था. जिनके पास मजबूत गठजोड़ नहीं था, उनमें मैं भी शामिल थी, उन्हें काफी प्रेशर में खेलना पड़ा. लेकिन मैं दबाव में गेम नहीं खेल सकती, मैं जैसी हूँ वैसी ही सामने रहती हूँ. जहां तक गेम की बात है, सच कहूं तो मुझे शुरुआत में एलायंस और रणनीति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. यहां आकर समझ आया कि सिर्फ सच्चाई नहीं, स्ट्रेटेजी भी उतनी ही जरूरी होती है. अगर पहले से पता होता, तो शायद मैं अपनी तैयारी और गेम प्लान अलग तरीके से करती.
/mayapuri/media/post_attachments/c91b5225-b84.png)
क्या आपने कभी सोचा था कि इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगी?
नहीं, मैंने ऐसा नहीं सोचा था. मुझे भरोसा था कि अगर मैं कुछ और हफ्ते रहती, तो अपना गेम और बेहतर दिखा पाती. लेकिन शायद किस्मत को यही मंजूर था.
क्या आपको लगा कि लड़कियों को कम जिम्मेदारी दी जा रही थी?
हां, कहीं न कहीं ऐसा महसूस हुआ. जब सारे टीम लीडर लड़के हों और लड़कियों को पीछे रखा जाए, तो सवाल उठता है. अगर हम पहले ही एकजुट हो जाते, तो शायद तस्वीर अलग होती.
मैक्सटर्न (Maxtern) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर आपका क्या कहना है?
मैं किसी के बारे में पर्सनल कमेंट नहीं करना चाहती. हां, इतना जरूर कहूंगी कि विवादों के बाद कुछ लोगों को पॉपुलैरिटी मिलती है और शायद मौके भी. लेकिन मैं अपने गेम पर फोकस करती हूं.
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202403/elvish-yadav-110958400-1x1-790267.jpg?VersionId=Fw5o9p2_y_KX3tLzPr2WPtfWbCc75jxD)
आपने खुद को डेंजर ज़ोन में क्यों इसलिए डाला?
मैंने खुद को डेंजर ज़ोन में इसलिए डाला क्योंकि मुझे लगा कि अगर मुझसे गलती हुई है तो मुझे उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. मैं फेयर खेलना चाहती थी. मैं चाहती तो खुद को बचा सकती थी, लेकिन मैंने पूरी टीम के साथ खड़े रहने का फैसला किया. शायद लोगों ने मेरी नीयत नहीं समझी.
आपके हिसाब से सबसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर कौन है?
मैं थी अब मुझे ऐसा कोई नहीं लगता है.
/mayapuri/media/post_attachments/webstories/66727/firoza-khan-khaan-zadi-video-1697886065-700517.jpeg)
क्या आपको टीम से पूरा सपोर्ट मिला?
नहीं, ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे सबसे ज्यादा सपोर्ट की जरूरत थी, तब बहुत कम लोग साथ खड़े दिखे. वोटिंग में भी मुझे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया. वो मेरे लिए निराशाजनक था.
आपकी जगह किसे बाहर होना चाहिए था?
मेरी जगह चाहत पांडे (Chahat Pandey) को बाहर होना चाहिए था, उसने बहुत गलत बात कही थी और उसका झूठ भी पकड़ा गया था.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/21/mruznbb2-2026-02-21-09-29-36.jpg)
क्या आपको लगता है कि शो में आपको लेकर किसी को असुरक्षा या जलन महसूस थी?
हाँ, मुझे ऐसा महसूस हुआ कि चाहत पांडे को कहीं न कहीं असुरक्षा थी. कई बार मुझे लगा कि मेरा नाम जानबूझकर जोड़ा जा रहा है और मेरा मज़ाक बनाया जा रहा है. मैं ऐसी चीज़ों से हमेशा दूर रहना पसंद करती हूँ. मुझे लगा कि यह सब इनसिक्योरिटी की वजह से हो रहा था, इसलिए मैंने खुद ही दूरी बनाना बेहतर समझा.
Also Read: Rani Mukerji : Mardaani Franchise के साथ हिट्स की हैट्रिक हासिल करना शानदार है
अगर गेम सोलो होता तो?
अगर यह पूरी तरह से सोलो गेम होता, तो मैं निश्चित रूप से आगे तक जाती. यहाँ व्यक्तिगत क्षमता से ज़्यादा गठबंधन (एलायंस) का असर दिख रहा था. मुझे खुद को साबित करने के पर्याप्त मौके ही नहीं मिले. मैंने केवल 2-3 टास्क ही किए और उसके बाद मुझे बाहर होना पड़ा.
/mayapuri/media/post_attachments/a3545659-6f9.png)
आप चाहत पांडे और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बारे में क्या कहेंगी?
मेरे लिए वो दोनों अंकल-आंटी जैसे हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/10/rajat-dalal14-166846.jpg)
आपके हिसाब से टॉप 5 में कौन पहुंच सकता है?
मुझे लगता है कि प्रिंस नरूला (Prince Narula), अर्चना गौतम (Archana Gautam) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) अच्छा खेल रहे हैं. वहीं उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) भी अच्छा खेल रही थीं, लेकिन अब वह शो से बाहर हो चुकी हैं.
/mayapuri/media/post_attachments/hire-an-influencer/wp-content/uploads/classified-listing/2025/08/Untitled-design-2025-08-18T180151.646-558089.png)
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2022/10/276978551_1227475374728486_1831616280552116857_n-647740.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/webstories/1224/1662625759-urvashi-dholakia------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------cover-757031.jpg)
आप अपने सफर को कैसे देखती हैं?
मैंने जो भी किया, दिल से किया. मैं जैसी हूं, वैसी ही रही. अगर मुझे और मौके मिलते तो मैं खुद को बेहतर साबित करती. लेकिन मुझे इस बात का सुकून है कि मैंने कभी अपना असली चेहरा नहीं छुपाया.
Also Read:Amitabh Bachchan के रहस्यमयी पोस्ट, "CHUUUUUUPPPP" ने मचाई खलबली
The 50 reality show | Khanzadi interview | reality show elimination | game strategy | alliances in reality shows not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)