/mayapuri/media/post_banners/e1106c1f97da5992ebe1435e88ec336de816da781f5673f801afb24c63ff250c.jpg)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने किया आलिया भट्ट का बॉब हेयर कट, करण जौहर ने लाइव चैट पर किया खुलासा
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आम से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे प्रभावित हुए हैं। सैलून और पार्लर बंद होने की वजह से लोग घर पर ही हेयरकट कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर हेयरकट ट्रेंड भी बना था। बॉलीवुड स्टार्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने और उन्होंने भी घर पर हेयरकट कर इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने हेयरकट के बाद एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मगर ये हेयर कट किसने किया ये किसी को नहीं पता था। मगर अब ये राज करण जौहर ने खोल दिया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया था अपना न्यू हेयरकट
/mayapuri/media/post_attachments/0c5e548d725b7ba57979f9422a4708adecf49fcb402557643091f85b20183d55.png)
Source - Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कुछ दिन पहले ही क्लासिक बॉब कट करवाया था। इस बॉब कट वाले हेयर स्टाइल की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि उन्होंने 60 दिन बाद हेयरकट करवाया है। ये हेयर कट उस शख्स ने किया है, जिनसे वो प्यार करती हैं। क्या आप जानते है ये आलिया भट्ट का ये हेयरकट किसने किया था? नहीं पता ! तो हम बताते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव चैट सेशन के दौरान किया है।
करण जौहर ने खोली लाइव चैट पर पोल
/mayapuri/media/post_attachments/2557e7d60601dae92a583a6b23a3e6cd001de1c331b980b563ed2f01a44fbbe2.jpg)
Source - Imbd
लाइव चैट सेशन के दौरान एक इंस्टाग्राम यूज़र ने करण जौहर से आलिया भट्ट के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, 'आलिया मेरी बेटी है और लॉकडाउन में वह बहुत खुश है और रणबीर ने उनका हेयरकट किया है। ' जी हां! आपने सही सुना।
/mayapuri/media/post_attachments/5febda620b62c7b82617132f969133c515a7390a8a4aa3d8ee300b0ff71da745.jpeg)
Source - Republicworld
आपको बता दे कि ये ऑफ स्क्रीन जोड़ी जल्द ही ऑनस्क्रीन भी नज़र आने वाली है। फिल्म का नाम है 'ब्रह्मास्त्र' है जो काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभा रहे है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
करण जौहर की ये लाइव चैट काफी एंटरटेमेंट से भरी हुई थी। इंस्टा यूज़र्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे रणवीर सिंह , काजोल, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी करण की इस लाइव चैट पर कमेंट कर रहे थे।
यहाँ देखिये करण जौहर की इंस्टाग्राम लाइव चैट
ये भी पढ़ें– ऋषि कपूर-इरफान खान पर आपत्तिजनक ट्वीट कर फंसे कमाल आर खान, FIR दर्ज
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)