/mayapuri/media/post_banners/3718bccbb396ffd6fd3a0ab891ca60141129253dbe689d42138bcf9e2b8d5fd0.jpg)
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चर्चाओ में रहने वाले कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन एक साथ सपोर्ट किये जाते हैं दोनों ही अक्सर किसी न किसी डेट पर नजर आ जाते हैं। जिसके चलते अब इन दोनों की जल्द शादी होने की खबरें भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/4083a77104cd75d3f58dd5def6f5741a5fd808907aba7361e189ce7ca1afc6a3.jpg)
हालांकि दोनों ही यह सवाल पूछे जाने पर बातों को घुमा देते हैं, जिसके बाद अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के ड्रीम के बारे में कुछ खुलासा किया है। हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो पर मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उनकी ड्रीम वेडिंग किसी बीच पर होगी और यह एक साधारण वेडिंग सेरेमनी होगी।
/mayapuri/media/post_attachments/eae1f5ab54482ec9216c964341b54bc4f7122b5bed60204f8162016a1e6bcbad.jpg)
मलाइका ने आगे कहा कि वह अपनी शादी में खुद को एली साब गाउन में इमेजिन करती हैं। ऐक्ट्रेस ने साथ ही कहा कि उनकी गर्लगैंग उनकी ब्राइड्समेड्स होंगी और उनकी करीबी फ्रेंड वाहबिज मेहता उनकी बेस्ट वुमन होंगी।
/mayapuri/media/post_attachments/b0188336af21d462e2b0911c7f3a50d31d828aa6d5bcb06e48d057322c604152.jpg)
अर्जुन कपूर की फटॉग्रफी पर बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उनको लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं लेती हूं और वो मेरी अच्छी तस्वीरें लेते है। इसलिए मैं जो तस्वीरें लेती हूं, उनकी तुलना नहीं कर पाती हूं।
सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' में उनके लुक का पोस्टर रिलीज किया गया। इस में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की तारीफ में कॉमेंट भी किया।
बताते चलें कि अर्जुन कपूर के बर्थडे के दिन कपल ने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया। वहीं, अर्जुन कपूर की 'फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' के प्रीमियर पर पहली बार दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक किया था।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>
'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)