/mayapuri/media/post_banners/ef55e29f1c7fc87056f469528623805d9bec255be24a81d8e0f750abd4d93216.jpg)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन चर्चा में रहती हैं। वह पिछले कुछ समय से स्टार प्लस के फेमस शो नजर में दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा इस शो में डायन की भूमिका को निभाती नजर आती हैं। दर्शकों को शो में मोनालिसा द्वारा निभाया जा रहा ये किरदार बेहद पसंद आ रहा है। मोनालिसा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों को वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच मोनालिसा ने अपनी लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर अपने फैन्स के साथ शेयर की है।
मोनालिसा ने बताया कि आखिरकार उन्होंने अपने मन की कार खरीद ली है। ये एक व्हाइट कलर की ऑडी कार है। इस कार को खरीद कर मोनालिसा बेहद खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी नई कार के साथ कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है।
/mayapuri/media/post_attachments/9828ed25fe0441b1d7b5aa8022c8483e2bd5f32d968b31abc31404807678bec9.jpg)
इन तस्वीरों में मोनालिसा अपने पति एक्टर कुंवर विक्रांत सिंह और फैमिली मैंबर्स के साथ नजर आ रही हैं। दोनों ने अपनी चमचमाती ऑडी कार के साथ फोटो क्लिक करवाई हैं। मोनालिसा अपनी नई कार को पाकर बेहद खुश नजर आ रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/9fecf70171b441fe7d7c051fce284f5959b1a02f53cf44a1cd193a17c92a44fd.jpg)
मोनालिसा रेड कलर के टॉप और ब्लैक कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। उन्होंने साथ में ब्लैक कलर की स्ट्रेप हाई हील्स सैंडल भी पहनी है। मोनालिसा बेस मेकअप, खुले बालों में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/331be2e7a0e491714f721502902b779bec9dcd1cb53d5ea586cd26db5ac38d46.jpg)
मोनालिसा ने अपने न्यू मॉडल ऑडी कार की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, वो स्टाइल में आई सामने आई। सपने सही में सच होते हैं। बता दें मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद फेमस एक्ट्रेस में से हैं। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो नजर से की है। इससे पहल मोनालिसा कलर्स चैनल के रिएलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। इसी शो पर मोनालिसा ने विक्रांत के साथ शादी की थी।
/mayapuri/media/post_attachments/41e3df670a69ea5ac33c406e51228dd235e5e772566a01cde555c828aca15c96.jpg)
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)