/mayapuri/media/post_banners/36e4678cd104642fa7d2dec7d446a924aa4b7e1765a29afbfc72cf3bd5e4f4ae.jpg)
राजीव और चारू असोपा के रिश्ते में दरार की आई ख़बरें
बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन इन दिनों आर्या वेब सीरीज़ में नज़र आई हैं लिहाज़ा वो सुर्खियों में बनीं हुई हैं लेकिन एक और वजह है उनके चर्चाओं में आने की। कहा जा रहा है कि उनके भाई और भाभी यानि राजीव और चारू असोपा के बीच कुछ ठीक नहीं है। और दोनों के रिश्ते में खटास की ख़बरें सामने आ रही हैं।
जैसे ही ये खबरें आई तो इस न्यूज़ को वायरल होते भी देर ना लगी। लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसा कहा क्यों जा रहा है चलिए वो भी आपको बता देते हैं।
चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से हटाया पति का सरनेम
कहा जा रहा है कि चारू असोपा ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम के साथ लगा पति का सरनेम हटा दिया है। जिसके बाद ही ये सब कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है। बल्कि एक बार पहले भी दोनों के रिश्ते में अनबन की ख़बरें सामने आई थीं। जहां चारू ने पति के सरनेम को हटाया तो वहीं राजीव ने चारू असोपा को हर जगह से ब्लॉक कर दिया है।
अलग रह रहे हैं दोनों
/mayapuri/media/post_attachments/1d8c583cf8fb6a5098295f9ce0d90fa3e87ce6c26f82e2b6c71ca4b53bcc6ee2.jpg)
साथ ही ये ख़बरें भी आ रही हैं कि राजीव और चारू असोपा दोनों अलग अलग रह रहे हैं। 29 मई को राजीव सेन दिल्ली आ गए थे और तभी से वो वहीं हैं। तब से दोनों के बीच किसी तरह की कोई बात भी नहीं हो रही है। चारू ना तो उनके फोन कॉल्स का जवाब दे रही हैं और ना ही मैसेज का।
हॉट फोटोज़ से मचाई थी सनसनी
कुछ समय पहले चारू असोपा ने पति राजीव सेन के साथ कुछ हॉट व रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसके चलते कपल को बुरी तरह ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता बुरे दौर से गुज़र रहा है। आपको बता दें कि दोनों की शादी बीते साल ही जून महीने में हुई थी लेकिन एक साल के भीतर ही दोनों के बीच अनबन की ख़बरें आ रही हैं।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/10/cover-2662-2025-10-10-20-51-32.png)