Advertisment

2 Oct Box Office Clash: 'Kantara Chapter 1' और 'Sunny Sanskari' की होगी भिड़ंत

इस बार 2 अक्टूबर, 2025 (गांधी जयंती) का दिन बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होगा. पब्लिक हॉलिडे का फायदा उठाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने 2 बिग बजट फिल्मों की रिलीज तय की है...

New Update
2 Oct Box Office Clash Sunny Sanskari and Kantara Chapter 1 to clash
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Box Office Clash: इस बार 2 अक्टूबर, 2025 (गांधी जयंती) का दिन  बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होगा. पब्लिक हॉलिडे का फायदा उठाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने 2 बिग बजट फिल्मों की रिलीज तय की है. कन्नड़ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ (Kantara) का प्रीक्वल हिंदी फिल्म से टकराने आ रहा है. वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी, ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की दमदार कहानी—यह सब दर्शकों के लिए गांधी जयंती को मनोरंजन का एक सुपर डोज बनाने वाले हैं.

Advertisment

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)

Sunny Sanskari Ki Tulsi kumari

‘बवाल’ के बाद  धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म  ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में  वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इसमें सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और रोहित सरफ (Rohit Saraf) भी अपनी परफॉर्मेंस से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नज़र आयेंगे. 

कांतारा चैप्टर 1 (Kantara: Chapter 1)

Kantara Chapter 1 poster

2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ (Kantara) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. अब इसके प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) के जरिए ऋषभ शेट्टी एक बार फिर निर्देशक और अभिनेता दोनों की भूमिका में लौट रहे हैं. होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) के बैनर तले बनी इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth), जयराम (Jayaram) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) जैसे सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म गांधी जयंती पर हिंदी फिल्मों से सीधी भिड़ंत करेगी.

बॉक्स ऑफिस पर जंग (2 October Box Office Clash)

दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से दर्शकों के पास भरपूर विकल्प होंगे, लेकिन असली सवाल यह है कि कौन-सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतकर बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी. क्या वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खींच पाएगी? या फिर क्या ऋषभ शेट्टी का ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक बार फिर सिनेमा हॉल्स में तूफान मचाएगा? 

अब नज़रें 2 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब यह महाक्लैश तय करेगा कि असली बॉक्स ऑफिस बादशाह कौन है. 

Read More

Dassahra: इस दशहरे लाल किले पर रावण दहन करेंगे Bobby Deol

Veer Sharma: श्रीमद् रामायण में नजर आए वीर शर्मा की आग में झुलसकर मौत

Mahesh Manjrekar First Wife Deepa Mehta Dies: एक्टर महेश मांजरेकर की पहली पत्नी का हुआ निधन

Asia Cup Final: अनुपम खेर समेत कई स्टार्स ने भारत की जीत का मनाया जश्न

Tags : sunny sanskari ki tulsi kumar | SUNNY SANSKARI KI TULSI KUMARI | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari cast | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Song Bijuria Out | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari song Panwadi | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Wrap Up Party | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer | Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer Launch | Film Kantara Chapter 1 | Kantara Chapter 1 Movie Updates | Kantara Chapter 1 Trailer | Kantara | film Kantara | Kantara 2 | kantara 2 budget | kantara 2 cast | Kantara 2 Shooting Accident | Kantara 2 Teaser | Kantara 2 Update | kantara 2 story | Kantara Box | Kantara Box Collection 

Advertisment
Latest Stories