Advertisment

O’ Romeo का एडवांस बुकिंग पोस्टर हुआ लॉन्च, Shahid और Tripti Dimri का दिखा जादू

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘ओ’रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ हो रही है। मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म के एडवांस बुकिंग पोस्टर लॉन्च का भव्य आयोजन किया गया।

New Update
movie (13)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ’रोमियो’  (O Romeo) को लेकर चर्चा में हैं.  निर्देशक विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.  फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.  इसी कड़ी में मुंबई के प्रतिष्ठित गेटी गैलेक्सी थिएटर (Gaiety Galaxy Theatre) में फिल्म के एडवांस बुकिंग पोस्टर लॉन्च का भव्य आयोजन किया गया. 

Advertisment

O' Romeo (2026) - IMDb

O Romeo Advance Booking Open: Theatre Turns Red for the First Time as  Shahid Kapoor and Triptii Dimri Unveil Poster - Filmibeat

गेटी गैलेक्सी में पोस्टर लॉन्च

10 फरवरी 2026 को आयोजित इस इवेंट ने एक खास इतिहास रच दिया, जब साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ के लिए थिएटर ने पहली बार अपना रंग बदला. रिलीज से महज तीन दिन पहले हुए इस आयोजन ने पूरे माहौल को जश्न में बदल दिया. 

इवेंट के दौरान शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने स्टेज पर पहुंचते ही फैंस का दिल जीत लिया.  दोनों सितारे स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपने चाहने वालों से खुलकर मुलाकात की.  बच्चों को हाई-फाइव देना, फैंस से गले मिलना और सेल्फी के लिए रुकना — इन सबने माहौल को और भी खास बना दिया.  जब स्क्रीन पर “Only 3 Days To Go” का मैसेज फ्लैश हुआ, तो पूरे थिएटर में उत्साह की लहर दौड़ गई. 

शाहिद और विशाल की चौथी साझेदारी

यह फिल्म शाहिद कपूर  और विशाल भारद्वाज  की साथ में चौथी फिल्म है.  इससे पहले दोनों ‘कमीने’ (Kaminey), ‘हैदर’ (Haider) और ‘रंगून’ (Rangoon) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.  करीब 12 साल बाद यह जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.  खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी  की जोड़ी साथ नजर आएगी. 

Kaminey (2009) - IMDb

Rangoon (2017 Tamil film) - Wikipedia

फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (Nadiadwala Grandson Entertainment) के बैनर तले किया है. 

फिल्म के गाने 

फिल्म के अब तक चार गाने रिलीज हो चुके हैं — ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ (Hum To Tere Hi Liye The), ‘आशिकों की कॉलोनी’ (Aashiqon Ki Colony), ‘इश्क का फीवर’ (Ishq Ka Fever) और ‘पान की दुकान’ (Paan Ki Dukaan).  इन गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

Also Read:प्यार का मौसम लेकर आने वाली है ये fresh couples इस साल

स्टारकास्ट

‘ओ’रोमियो’ शाहिद कपूर  और तृप्ति डिमरी  के अलावा नाना पाटेकर (Nana Patekar), दिशा पटानी (Disha Patani), अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary) और फरीदा जलाल (Farida Jalal) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.  वहीं तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) का स्पेशल कैमियो भी फिल्म को और खास बनाता है. 

O'Romeo - Wikipedia

एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, ‘ओ’रोमियो’  ने रिलीज से पहले ही 1.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है.  ब्लॉक सीटों को छोड़कर फिल्म ने 36.69 लाख रुपये की कलेक्शन की है, जिसमें 3,449 शो के लिए लगभग 16,226 टिकट बिके हैं.  11 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक कुल एडवांस कलेक्शन 1.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. 

Shahid Kapoor's O Romeo Advance Booking Update | Bollywood News | Sacnilk

बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ’रोमियो’ का मुकाबला गौरव आदर्श (Gaurav Adarsh) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Ya Main) से होगा.  वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हो रही इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. 

Tu Yaa Main (2026) - IMDb

Also Read: Sonali Bendre की हाउस पार्टी में Bobby Deol, Sussanne Khan और Siddharth Anand हुए शामिल

 actor shahid kapoor | O Romeo Movie | Bollywood Romantic Blockbuster not present in content

Advertisment
Latest Stories