/mayapuri/media/media_files/2026/03/03/anil-kapoor-radhika-madan-and-mona-singh-add-glamour-to-the-special-screening-of-subedaar-2026-03-03-16-42-09.jpeg)
SPECIAL SCREENING OF FILM SUBEDAAR
Many Celebs Attend Anil Kapoor's Subedaar Movie Screening: प्राइम वीडिय (Amazon Prime Video) की अपकमिंग फिल्म ‘सुबेदार’ (Subedaar) की रिलीज से पहले हाल ही में मुम्बई में इसकी एक खास स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, निर्देशक और मनोरंजन जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरे शामिल हुए. आइए जानते हैं इस खास मौके पर कौन-कौन शामिल हुआ और किस स्टार का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा...
अनिल कपूर (Anil Kapoor)
फिल्म में सुबेदार अर्जुन मौर्य का किरदार निभा रहे अनिल कपूर (Anil Kapoor) स्क्रीनिंग में वाइट शर्ट और पैंट में नजर आए. उनका कैजुअल लेकिन क्लासी लुक काफी आकर्षक था. हमेशा की तरह उनकी एनर्जी और स्टाइल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
राधिका मदान (Radhika Madan)
राधिका मदान रेड स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं. उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट इयररिंग्स और खुले बालों के साथ पूरा किया. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज और स्माइल कैमरों में कैद होती रही.
मोना सिंह (Mona Singh)
फिल्म में ‘बबली दीदी’ के दमदार किरदार में नजर आ रहीं मोना सिंह स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं. इस मौके पर उन्होंने फ्लोरल शर्ट एयर पैंट पहनी थी. उनका अंदाज आत्मविश्वास से भरा हुआ था.
सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni)
फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी भी स्क्रीनिंग में नजर आए. उन्होंने पैपराजी से बातचीत के दौरान फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता साझा की.
जाकिर खान (Zakir Khan)
हास्य कलाकार जाकिर खान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. उनका सहज और खुशमिजाज अंदाज इवेंट की रौनक बढ़ाता नजर आया.
सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi)
जाने-माने पत्रकार और संपादक सौरभ द्विवेदी भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बने. उनका सिंपल और सधा हुआ अंदाज इवेंट में अलग ही पहचान बना रहा था.
‘सुबेदार’ की कहानी
फिल्म में अनिल कपूर अर्जुन मौर्य नामक एक रिटायर्ड सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो युद्धभूमि से दूर सामान्य जीवन में अपनी यादों और नई चुनौतियों से जूझ रहा है. कहानी में अपराध, भ्रष्टाचार और भावनात्मक रिश्तों का मजबूत ताना-बाना देखने को मिलेगा. मोना सिंह ‘बबली दीदी’ के किरदार में एक ताकतवर सैंड माफिया लीडर बनी हैं, जो जेल के पीछे से अवैध रेत खनन का साम्राज्य चलाती है. उनका किरदार अनप्रिडिक्टेबल और दमदार है, जो सुबेदार अर्जुन मौर्य को लगातार चुनौती देता नजर आएगा. फिल्म में पिता-पुत्री के रिश्ते की भावनात्मक झलक भी देखने को मिलेगी.
टीम और स्टारकास्ट
‘सुबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. इसे विक्रम मल्होत्रा (Vikram Malhotra), अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में हैं. इनके साथ सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), आदित्य रावल (Aditya Rawal), फैसल मलिक (Faisal Malik), मोना सिंह और खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
कब और कहां होगी रिलीज?
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/03/subedaar-2026-03-03-16-33-40.jpg)
‘सुबेदार’ का प्रीमियर 5 मार्च को प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में होगा. यह फिल्म भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी.
READ MORE:
खतरों के खिलाड़ी में होगा डबल धमाका, पुराने खिलाड़ी और नए सेलेब्स आमने-सामने
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने
Tags : Subedaar | BTS Pictures from Subedaar | SPECIAL SCREENING OF FILM SUBEDAAR | Many Celebs Attend Anil Kapoor's Subedaar Movie Screening | Subedaar BTS | Subedaar Movie Review | Subedaar Official Trailer | Subedaar Official Trailer Launch | Subedaar Release Date | Subedaar Special Screening | Subedaar teaser | Subedaar Trailer | THE TRAILER LAUNCH OF FILM SUBEDAAR
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)