/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/xc-2026-01-30-17-24-42.jpeg)
अभिनेता रणदीप हुड्डा हाल ही में अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। अपनी पिछली कुछ पब्लिक अपीयरेंस में घनी मूंछों और पहले से ज़्यादा हट्टे-कट्टे शरीर के साथ नज़र आए हैं। बीती रात मुंबई में शूट के बाद भी उन्हें इसी लुक में देखा गया। यह नया अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है और माना जा रहा है कि यह लुक उनकी अगली फिल्म 'ईथा' के लिए है, जिसकी शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी।
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202512/randeep-hooda--shraddha-kapoor-121121745-16x9_0-413074.jpg?VersionId=PNPd11PDfuwFgzdUvfpD929qS.wo7Uwv&size=690:388)
Also Read:Bosco Leslie Martis ने 'Pardes' लॉन्च किया, जो 90 के दशक के इंडी फील्स को वापस ला रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, रणदीप का यह नया लुक उनकी पीरियड बायोपिक ड्रामा 'ईथा' के लिए है, जो अभी निर्माणाधीन है। यह फिल्म महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में शूट की जा रही है। 'छावा' फेम निर्देशक लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत की शुरुआती तमाशा/लावणी कलाकारों में से एक के जीवन पर आधारित है, जो एक पुराने जमाने के कलात्मकता और सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानी को आज के पीढ़ी के सामने लाएगी।
Also Read: Rani Mukerji: महिला सशक्तिकरण वाले चुनौतीपूर्ण लीड रोल हमेशा मेरी प्राथमिकता रहे हैं
रणदीप अपने किरदारों के लिए पूरी गंभीरता के साथ तरह तैयारी करने के लिए जाने जाते हैं। वे अपने रोल को संपूर्ण ईमानदारी से निभाने के लिए अक्सर अपने लुक और शरीर में बड़े बड़े बदलाव करते रहते हैं। वजन घटाना-बढ़ाना हो या बाल बढ़ाना, कटवाना हो या चरित्र के बारीकियों पर काम करना हो , उनकी यह मेहनत हमेशा उनके अभिनय का खास हिस्सा रही है। इसी वजह से उनके नए लुक को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/img-20260130-wa0025-2026-01-30-17-22-21.jpg)
Also Read: Kiara Advani का थर्सडे मूड, बोल्ड रेड लिपस्टिक लुक और raised eye brows
हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रणदीप का यह मूंछों वाला और रफ एंड टफ लुक ईथा की समयावधि और माहौल से मेल खाता है। शूटिंग शुरू हो चुकी है और लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फैंस अब इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक और रणदीप के किरदार से जुड़ी और जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं।
FAQ
Q1. रणदीप हुड्डा हाल ही में किस वजह से चर्चा में हैं?
रणदीप हुड्डा अपने नए दमदार लुक, घनी मूंछों और पहले से ज़्यादा फिट व हट्टे-कट्टे शरीर के कारण चर्चा में हैं।
Q2. रणदीप हुड्डा का यह नया लुक किस फिल्म के लिए है?
माना जा रहा है कि यह लुक उनकी अगली फिल्म ‘ईथा’ के लिए है।
Q3. फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग कहां चल रही है?
फिल्म मुंबई में शूट की जा रही है।
Q4. ‘ईथा’ में रणदीप हुड्डा के साथ कौन नजर आएंगी?
इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।
Q5. रणदीप हुड्डा को इस नए लुक में कब देखा गया?
उन्हें हाल ही में कई पब्लिक अपीयरेंस और बीती रात मुंबई में शूट के बाद इसी लुक में देखा गया।
Also Read:‘Bhabiji Ghar Par Hain: Fun On The Run को लेकर क्या बोले Aasif Sheikh, Rohitashv और Shubhangi
Randeep Hooda | actor randeep hooda news | Randeep Hooda New Look | Shraddha Kapoor | bollywood film shooting not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)