/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/zxc-2026-02-17-18-13-42.jpeg)
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट तथा एक्टर गौरव कपूर दोनों इसी साल मार्च के आखिर में शादी करने जा रहे हैं। इसलिए दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के काम को फटाफट खत्म कर रहे हैं ताकि शादी के वक्त उनके पास सिर्फ और सिर्फ खुशियां मनाने का समय हो।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/zx-2026-02-17-18-04-16.jpg)
कृतिका कामरा इन दिनों एक इंडिपेंडेंट जॉनर की फिल्म की शूटिंग में बहुत बिजी हैं। इस फिल्म का शेड्यूल काफी टाइट है और कृतिका दिन-रात मेहनत कर रही हैं ताकि मार्च के पहले हफ्ते तक अपनी शूटिंग पूरी कर सकें। कृतिका का मानना है कि काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन होना बहुत जरूरी है। उनके करीबी बताते हैं कि कृतिका चाहती हैं कि जब वे दुल्हन बनें, तो उनके दिमाग में किसी स्क्रिप्ट या शूट की टेंशन न हो। वहीं गौरव कपूर भी इन दिनों वर्ल्ड कप की होस्टिंग में काफी व्यस्त हैं। अपनी सूझबूझ के लिए मशहूर गौरव वर्ल्ड कप खत्म होते ही एक छोटा सा ब्रेक लेंगे और शादी के जश्न में डूब जाएंगे।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/xcv-2026-02-17-18-04-37.jpg)
इस शादी की सबसे खास बात यह है कि यह कोई 'डेस्टिनेशन वेडिंग' नहीं है। कृतिका और गौरव दोनों ही सादगी पसंद इंसान हैं, इसलिए उन्होंने मुंबई के इलाकों को ही सेलिब्रेशन के लिए चुना है। यह शादी दो-ढाई दिन तक चलेगी जिसमें पहले निजी सेलिब्रेशन होंगे और फिर एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
दोनों चाहते हैं कि उनकी शादी उनके व्यक्तित्व की तरह ही मॉडर्न और सिंपल हो।" गौरव और कृतिका खुद ही हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान दे रहे हैं। चाहे वो डेकोरेशन हो या स्टाइलिंग। दोनों चाहते हैं कि उनकी शादी में हर चीज असली और दिल को छू लेने वाली लगे।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/img-20260213-wa0005-2026-02-17-18-04-49.jpg)
Also Read:Deepika Padukone : देश की नंबर 1 हीरोइन, फिल्मों से फैशन तक का ग्लोबल आइकन
कृतिका के करियर की बात करें तो वे 'बम्बई मेरी जान' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। आने वाले समय में वे 'मटका किंग' में विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग भी वे जल्द ही फिर से शुरू करेंगी। वहीं गौरव कपूर अपने मशहूर शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के अगले सीजन की तैयारी भी शादी के बाद ही करेंगे।
फैंस के बीच इस शादी को लेकर काफी उत्साह है। पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर की खबरें उड़ रही थीं। पिछले साल दिसंबर में जब कृतिका ने गौरव के साथ एक 'ब्रेकफास्ट डेट' की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था 'ब्रेकफास्ट विद...', तभी से लोगों को शक हो गया था। अब जब वेलेंटाइन वीक के दौरान दोनों को एक साथ देखा गया और पैपराजी ने उन्हें बधाई दी, तो गौरव और कृतिका ने मुस्कुराते हुए शुक्रिया कहा, जिससे शादी की खबरों पर पक्की मुहर लग गई।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/b-2026-02-17-18-05-16.jpg)
फिलहाल कृतिका के परिवार के लोग मुंबई आने की तैयारी कर रहे हैं। मार्च का महीना इन दोनों सितारों के लिए प्यार और नई शुरुआत से भरा होने वाला है। शादी के बाद कृतिका और गौरव मुंबई में ही अपने दोस्तों के लिए एक खास दावत भी रखेंगे।
कृतिका कामरा की आने वाली वेब सीरीज 'मटका किंग' को लेकर काफी चर्चा है। इस सीरीज में वे विजय वर्मा के साथ दिखेंगी। इसकी कहानी मुंबई के मशहूर सट्टेबाजी के धंधे पर आधारित है। कृतिका इसमें एक बहुत ही सशक्त और अलग किस्म का रोल निभा रही हैं। खबरों की मानें तो शादी के ठीक बाद वे इसके अगले हिस्से की डबिंग और प्रोमो शूट के लिए लौटेंगी। कृतिका ने खुद बातचीत में कहा "एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा ऐसे किरदार ढूंढती हूँ जो मुझे चुनौती दें, और 'मटका किंग' बिल्कुल वैसा ही प्रोजेक्ट है।"
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/images-66-2026-02-17-18-05-27.jpg)
वहीं दूसरी तरफ गौरव कपूर का शेड्यूल भी काफी टाइट है। गौरव इस वक्त आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की होस्टिंग में जुटे हुए हैं। यानी वे शादी की पिच पर उतरने से पहले वर्ल्ड कप की फील्डिंग जमाना जरूरी मान रहे है।" वे शादी की तारीखों तक अपने सारे लाइव शो खत्म कर लेंगे ताकि फेरों के समय वे पूरी तरह से फ्री रहें।
Also Read: Manoj Bajpayee: अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?
शादी के बाद दोनों का प्लान एक छोटी सी ट्रिप पर जाने का है, लेकिन वर्ल्ड कप के फाइनल और कृतिका की फिल्म की रिलीज की वजह से शायद वे लंबी छुट्टियों पर न जा पाएं।

कृतिका अपनी शादी के कपड़ों को लेकर भी बहुत चर्चा में हैं। उन्होने बहुत ही सिंपल और क्लासी आउटफिट तैयार करवाया है। कृतिका हमेशा से सादगी की मिसाल रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी को 'द कूल कपल' कह रहे हैं।
FAQ
प्र.1: कृतिका कामरा और गौरव कपूर कब शादी करने वाले हैं?
दोनों इस साल मार्च के अंत में शादी करने जा रहे हैं।
प्र.2: शादी का आयोजन कहां होगा?
शादी मुंबई में होगी और यह डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी।
प्र.3: शादी की लंबाई और कार्यक्रम क्या होगा?
शादी दो-ढाई दिन तक चलेगी, जिसमें पहले निजी सेलिब्रेशन होंगे और फिर एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
प्र.4: शादी के लिए दोनों ने क्या खास योजना बनाई है?
दोनों चाहते हैं कि शादी मॉडर्न और सिंपल हो, हर चीज असली और दिल को छू लेने वाली लगे। वे खुद डेकोरेशन और स्टाइलिंग पर ध्यान दे रहे हैं।
प्र.5: कृतिका और गौरव अपने पेशेवर काम के बारे में कैसे तैयारी कर रहे हैं?
कृतिका अपनी फिल्म की शूटिंग मार्च के पहले हफ्ते तक खत्म करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि गौरव वर्ल्ड कप होस्टिंग खत्म होने के बाद ब्रेक लेकर शादी के जश्न में शामिल होंगे।
Kritika kamra | Gaurav Kapoor | Bollywood Wedding 2026 | Mumbai Wedding Celebration | Bollywood and Cricket Stars not present in content
Also Read: Neena Gupta: बिना शादी मां बनने पर नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं की विवियन से शादी
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)